उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात

*जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात 912 है जबकि 2001 में यह संख्या 898 थी 2001 की तुलना में 2011 में प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हुआ है।

* जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात समग्र भारत की लिंगानुपात (943) से 31  कम है तथा तथा इस दृष्टि से इसका स्थान देश के सभी राज्यों एवं संघीय क्षेत्रों में 26वां है ।

* जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के अधिकतम लिंगानुपात वाले जिले-- जौनपुर 1024, आजमगढ़ 1019, देवरिया 1017, प्रतापगढ़ 998, सुल्तानपुर 983।

* जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश के न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले--गौतम बुद्ध नगर 851, हमीरपुर 861, बागपत 861, कानपुर नगर 863, एवं बांदा 863।

* जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार राज्य की औसत लिंगानुपात से 25 जिलों कलिंगा अनुपात अधिक है तथा राष्ट्रीय औसत लिंगानुपात 943 से 15 जिलों का लिंगानुपात अधिक है तथा महाराजगंज रायबरेली जिले का लिंगानुपात 943 राष्ट्रीय औसत के समान है।

* स्वतंत्रता के बाद केवल 1981 2001 तथा 2011 में राज्य के लिंगानुपात में वृद्धि हुई है सर्वाधिक वृद्धि 2001 में (876 से 898) हुई थी।

* जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश में 0 से 6 आयु वर्ग अर्थात शिशु लिंग अनुपात 902 है जो कि 2001 में 916 था इस प्रकार 2111 के दौरान शिशु लिंगानुपात में 14 अंक की कमी हुई है।

Posted on by