1. न्यूजीलैंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित दुनिया का पहला राजनेता बनाया गया है जो वर्चुअल दुनिया (आभासी) अर्थात् यह कंप्यूटर में उपलब्ध है इसका नाम सैम है यह लोगो को स्थानीय समस्याओं से संबंधित उत्तर देता है। इसे एक उद्यमी द्वारा बनाया गया है ।
राजनेता पक्षपात पूर्वक निर्णय लेते है इसलिए इस प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए इसको बनाया गया है , इसे 2020 तक चुनाव में उतारने की तैयारी है।
वर्तमान की महत्वपूर्ण समस्याएं जैसे जलवायु परिवर्तन, समाज में समानता लाना आदि में यह भविष्य में सहायक हो सकता है।
2. इसी प्रकार जापान ने शिबुआ मिराई नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नागरिकता प्रदान की है।
3. सोफिया नामक रोबोट को सऊदी अरब पहले ही नागरिकता दे चुका है।