Current , 01/12/2017

1. केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO)  द्वारा GDP के आंकड़े जारी किए जिसमें दूसरी तिमाही का विकास दर 6.3 बताया है।

2. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार , 2016 में सर्वाधिक अपराध उत्तरप्रदेश  में हुए थे। एनसीआरबी गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

3. आंध्र प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 1/3 आरक्षण का प्रावधान करने का अनुरोध किया है।

4. विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियन शिप में भारत (मणिपुर) की साई खोम मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता।

5. एयरबोर्न अर्ली वार्निग सिस्टम (अवाक्स) की मदद से एंब्रायार विमान ने हवा में विमान में ईधन भरा। अवाक्स एक ऐसा सिस्टम है जिसमें आकाश(हवा) में ईधन भरना, मिसाइल छोड़ना आदि कार्यों को अंजाम दिया जाता है जिसमें सूचना प्राप्त करना, शत्रु के रडार से बचना आदि भी प्रयोग किए जा रहे है।

6. सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय स्थाई समिति ने CBFC के प्रसून जोशी और संजय लीला भंसाली को तलब किया।

संसदीय स्थाई समिति - संविधान में इनका उल्लेख किया गया है लेकिन गठन, कार्य, अधिकार आदि का उल्लेख नहीं है। इस प्रकार इनका गठन राज्य सभा और लोक सभा  के नियमो के तहत किया जाता है, इनसे संबंधित सभी आधिकार लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा के सभापति के पास रहते है। यह अपनी रिपोर्ट संसद को देती है।

7.ockhi ( ओखी) नामक चक्रवात केरल के दक्षिण भाग में आया है।

8. एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है।

Posted on by