1. कृषि मंत्रालय ने अपनी योजनाओं के प्रसार के लिए अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अनुबंध किया है जिसकी शुरुआत मृदा संरक्षण दिवस - 5 दिसंबर से की जाएगी ।
2. शादी ,तलाक, बच्चो की कस्टडी आदि समवर्ती सूची का विषय है।
3. ओपायड (opioid) एक दर्द निवारक दवा है जो अफीम से बनती है इसके लगातार सेवन से व्यक्ति इसका आदी हो जाता है और इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगते है। वर्तमान में यह दावा अमेरिका में महामारी का रूप धारण कर चुकी है वर्तमान में प्रतिदिन 175 व्यक्तियों की मौत इससे हो रही है।
4. सूर्य प्रकाश फिर से प्रसार भारती अध्यक्ष बन गए हैं इनकी सिफारिश उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली समिति ने की थी जिसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अनुमोदित किया। प्रसार भारती दूर दर्शन एवं आल इंडिया रेडियो के कामकाज को देखता है।
5. स्कोले साइट एक पत्थर है जो पानी को प्रदूषण मुक्त करता है जिस पर भारतीय प्रौद्यगिकी संस्थान द्वारा शोध किया जा रहा है।
6. INS चक्र भारत की एक मात्र परमाणु पनडुब्बी है वर्तमान में यह क्षतिग्रस्त हो गई है।