भारतीय संविधान Easy Notes - 38 (संघ और उसका राज्य-क्षेत्र)

Day 38

                        (संघ और उसका राज्य-क्षेत्र)

  • भारत न तो यू.एस.ए. और स्विट्जरलैण्ड की तरह एक 'परिसंघ' है और न ही दक्षिण अफ्रीका तथा अस्ट्रेलिया की तरह का एक संघ है बल्कि यह 'राज्यों का संघ' है। अतः कोई भी राज्य भारत स अलग होने के लिए स्वतंत्र नहीं है।
  • संविधान के भाग-1 में अनुच्छेद 1 से 4 में संघ और उसके राज्य-क्षेत्रके बारे में वर्णन किया गया है।
  • अनुच्छेद 1 का शीर्षक है – ‘संघ का नाम और उसका राज्य-क्षेत्र। इस अनुच्छेद के तीन उपखण्ड है –
    1. अनुच्छेद 1(1) के अनुसार – भारत अर्थात् इण्डिया, राज्यों का संघ होगा। इसमें भार्त को “राज्यों का संघ” कहा गया है।
    2. अनुच्छेद 1(2) के अनुसार – राज्य और उनके राज्यक्षेत्र वे होंगें जो पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं। वर्तमान में भारत 29 राज्य तथा 7 संघ-शासित क्षेत्रों का संघ है।
    3. अनुच्छेद 1(3) के अनुसार – भारत के राज्य क्षेत्र में समाविष्ट होंगे  -
  • राज्यों के राज्यक्षेत्र
  • पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट संघ-राज्य क्षेत्र
  • ऐसे अन्य राज्य-क्षेत्र जो अर्जित किए जाएं

भारत के राज्य और उनकी राजधानी 

1. बिहार - पटना

2. पश्चिम बंगाल - कोलकाता

3. असम - दिसपुर

4. आंध्रप्रदेश - अमरावती (new),  हैदराबाद (old)

5. उड़ीसा - भुवनेश्वर

6. उत्तर प्रदेश - लखनऊ

7. कर्नाटक - बंगलौर

8. केरल - तिरुवनन्तपुरम्

9. गुजरात - गांधीनगर

10. जम्मू-कश्मीर - श्रीनगर

11. तमिलनाडु - चेन्नई

12. त्रिपुरा - अगरतला

13. नागालैंड - कोहिमा

14. पंजाब - चंडीगढ़

15. हरियाणा - चंडीगढ़

16. मणिपुर - इम्फाल

17. मध्यप्रदेश - भोपाल

18. महाराष्ट्र - मुंबई

19. मेघालय - शिलांग

20. राजस्थान - जयपुर

21. हिमाचल प्रदेश - शिमला

22. सिक्किम - गंगटोक

23. मिजोरम - आइजॉल

24. अरुणाचल प्रदेश - ईटानगर

25. गोवा - पणजी

26. उत्तराखंड - देहरादून

27. छत्तीसगढ़ - रायपुर

28. झारखंड - रांची

29. तेलंगाना - हैदराबाद

केंद्रशासित राज्य और उसकी राजधानी 

1.दिल्ली - नई दिल्ली

2. लक्षद्वीप - कवारत्ती

3. दमन और दीव - दमन

4. अंडमान-निकोबार - पोर्ट ब्लेयर

5. चंडीगढ़ - चंडीगढ़

6. पुदुचेरी - पुदुचेरी

7. दादर व नगर हवेली - सिलवासा

मिलते है हम अगले दिन, इसी विषय पर फिर आगे  चर्चा करने के लिये..

Posted on by