1. मौद्रिक नीति की दो मासिक समीक्षा में ब्याज दरें यथावत रखी है। यह फैसला मौद्रिक नीति समिति की सिफारिश पर आरबीआई द्वारा लिया गया।
# रेपो दर 6% है।
# रिवर्स रेपो दर - 5.75 % है।
# मौद्रिक नीति समिति - इसमें 6 सदस्य होते है, 3 सदस्य आरबीआई के और तीन अन्य सदस्य सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते है इसका मुख्य उद्देश्य मुद्रा स्फीति को निर्धारित लक्ष्य में रखते हुए अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कार्य करना।
2. # अर्मिताईस सीमा - येरुशलम की विभाजन रेखा जो इजरायल और जॉर्डन के बीच है।
# गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक, गोलन हाइट तीनों क्षेत्र विवादित है जो इजराइल के तीन क्षेत्र में है।
# अरब लीग - इसका गठन 1945 में 6 देशों ने मिलकर काहिरा में किया था जिसमें वर्तमान में 22 देश है गृह युद्ध के कारण सीरिया 2011 से निलंबित है। इसका मुख्यालय काहिरा है इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग , संस्कृति, आपसी हित आदि को बढ़ावा देना है।
नोट - राष्ट्रपति ट्रंप की इजरायल संबंधी बयान बाद सुर्खियों में आए नाम ।
3. 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस है।
4. मिशन इंद्र धनुष हेल्थ से संबंधित है जिसमें 2 वर्ष तक के बच्चे और गर्भ वती महिलाओं के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसमें 7 प्रकार के टीके समिल किए गए है।