Current , 8/12/2017

1.रोहा या ट्रेकोमा एक आँख की संक्रामक बीमारी है जिसमें आंख लाल हो जाती है और आंखों में दाने निकलने लगते है। भारत इस संक्रामक रोग से मुक्त हो गया है।

2. नई मंजिल योजना - यह योजना अल्पसंख्यक मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई थी इस योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में शिक्षा , कौशल विकास, रोजगार आदि बढ़ाने संबंधी कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

3. सार्क एक क्षेत्रीय सहयोग संगठन है जिसका गठन 8 दिसम्बर 1985 को किया गया था इसका मुख्यालय काठमांडू में है। इसमें आठ देश शामिल है जो सभी भारत के पड़ोसी है यह देश - अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्री लंका, मालदीप और भारत है। इस संगठन का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

4. यूनेस्को की समिति ने कुंभ मेले को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया है कुंभ मेला भारत के इलाहाबाद, हरिद्वार, उज्जेैन, नासिक में लगता है।  इस सूची में नवरोज और योग को पहले ही शामिल किया जा  चुका है।

- यूनेस्को un की एक specialized agency है जो शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करता है इसका मुख्यालय पेरिस में है।

Posted on by