Current ,9/12/2017

1.  भारत wassenaar arrangement  का 42 वा देश बन गया है , ,6 - 7 दिसम्बर को आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई बैठक में भारत को शामिल करने पर फैसला हुआ। Wassenaar arrangement के द्वारा परम्परागत हथियार, दोहरे उपयोग वाले सामान और तकनीक के आयात को विनियमित करने का प्रयास किया जाता है ताकि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति को स्थायित्व प्रदान किया  सके। भारत को शामिल करने के लिए सभी ने एकमत से समर्थन किया इस समूह में सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते है। चीन इसका सदस्य नहीं है , भारत को मिसाइल टेक्नॉलाजी कंट्रोल रिजिम (MTCR) में पहले ही सदस्यता मिल चुकी है। भारत की  इस सफलता से NSG(nuclear supplier group)   की राह आसान हो गई है।

2. ममता कालिया को उनके उपन्यास सुक्खम दुक्खम के लिए व्यास सम्मान देने की घोषणा हुई है यह उपन्यास इन्होंने 2009 में लिखा था।

3. भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस 9 दिसम्बर को मनाया जाता है इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी।

4. BIMSTEC ( bey of Bengal initiative multi sectorial technical and economic co-operation)  सात देश शामिल है जिसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यामार, थाईलैंड, श्रीलंका शामिल हैं इसका मुख्यालय ढाका में है।

5. पिंक बॉलवर्म एक कीट है जिसने महाराष्ट्र में कपास की 50% फसल नष्ट कर दी है साथ ही मध्य प्रदेश में भी इसका प्रभाव कपास की फसल पर पड़ रहा है। इससे पहले 2016 में बटर फ्लाय नामक कीट ने पंजाब , हरियाणा में कपास की फसलों को नुकसान पहुंचाया था।

Posted on by