हिममण्डल के विषय में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? हिममण्डल पृथ्वी पर जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है? साथ ही बताइए कि वैश्विक जलवायु पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

हिममण्डल (Cryosphere) पृथ्वी की सतह का वे हिस्सा होते हैं जहाँ पानी ठोस रूप अर्थात् बर्फ के रूप में पाया जाता है। हिममण्डल के अंतर्गत समुद्री बर्फ, नदियों एवं झीलों की बर्फ, हिमछत्रक, ग्लेशियर आदि सभी को शामिल किया जाता है। हिममण्डल, जलमण्डल से काफी गहराई से संबंधित होता है क्योंकि जलमण्डल का जल ही बर्फ का स्वरूप धरण करता है।

हिममण्डल मनुष्य एवं जीव-जन्तुओं को गहराई से प्रभावित करता है। साथ ही हिममण्डल वैश्विक जलवायु के निर्धारण में भी अहम भूमिका अदा करता है। इस प्रकार हिममण्डल अधिकांश पृथ्वी को वृहद् स्तर पर प्रभावित करने की सामर्थ्य रखता है।

हिममण्डल, पृथ्वी पर जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है?

  • ज्ञातव्य है कि पृथ्वी का लगभग 70 प्रतिशत स्वच्छ जल (Fresh Water) ग्लेशियरों एवं हिम छत्रकों के रूप में मौजूद है। इस प्रकार हिममण्डल पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत है।
  • विश्व के कुछ देशों में, जो वर्ष भर बर्फ से ढके होते हैं, वहाँ हिममण्डल मनोरंजनात्मक गतिविधियों को आधार प्रदान करता है। इन क्षेत्रों में स्कीइंग, स्केटिंग आदि खेल आयोजित किये जाते हैं।
  • मनुष्य के जीवन के साथ-साथ हिममण्डल जीव-जन्तुओं के जीवन को भी प्रभावित करता है। ज्ञातव्य है कि धु्रवीय भालू, सील, वालरस जैसे जानवरों का अस्तित्व ध्रुवों के बर्फीले क्षेत्रों पर निर्भर है।
  • इसी प्रकार हिममण्डल कईं प्रवासी प्रजातियों के लिए आश्रय स्थल का काम करता है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए शिकार स्थल के रूप में भी काम आता है।

हिममण्डल (Cryosphere) वैश्विक जलवायु को किस प्रकार प्रभावित करता है?

  • हिममण्डल एक कंबल (Blanket) की तरह काम करता है और पृथ्वी को अत्यधिक गर्म होने से बचाता है।
  • ज्ञातव्य है कि खुली भूमि एवं जल की अपेक्षा बर्फ अधिक मात्रा में सूर्य के प्रकाश को प्रतिकर्षित (Reflect) करती है।
  • इस प्रकार बर्फ  की उपस्थिति और अनुपस्थिति पृथ्वी की सतह के गर्म होने एवं ठंडे होने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है।
  • बर्फ के आवरण में आने वाला परिवर्तन वायु के तापमान के साथ-साथ समुद्र के स्तर, महासागरीय धाराओं एवं विश्व भर में तूपफानों के पैटर्न को नियंत्रित करता है।
  • इस प्रकार हिममण्डल सीधे तौर पर जलवायु को प्रभावित करता है और जलवायु में होने वाला परिवर्तन हिममण्डल की बर्फ  को गलाने में अहम भूमिका निभाता है।

निष्कर्ष : निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि हिममण्डल के तहत स्थलमण्डल, जलमण्डल एवं वायुमण्डल में उपस्थित बर्फ  को शामिल किया जाता है। यह पृथ्वी के जीवन को गहराई से प्रभावित करने के साथ-साथ वैश्विक जलवायु को भी गंभीरता से प्रभावित करता है।

Posted on by