1. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने WTO ki ग्यारहवीं मंत्री स्तरीय सम्मेलन तथा G - 33 ki बैठक में भाग लिया । WTO me प्रमुख मुद्दा सब्सिडी देने का है विकसित देश विकासशील देशों पर आरोप लगाते है कि वह(विकासशील) अपने यहां सब्सिडी देकर WTO ke नियमो की अनदेखी करते है इसी प्रकार विकासशील देश विकसित देशों पर आरोप लगाते हैं। WTO के नियमो अनुसार 10% से अधिक सब्सिडी नहीं दी जा सकती इसलिए भारत ने अपने देश में खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने के लिए WTO के सब्सिडी कानून में संशोधन का प्रस्ताव रखा जिसके कारण 2013 के बाली सम्मेलन में सब्सिडी कानून में संशोधन कर एक पीस क्लॉज जोड़ा गया जिसके तहत विकासशील देशों को स्थाई हल निकलने तक सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान किया गया इसी क्रम में व्यनर्स आयर्स(अर्जेंटीना) में बैठक आयोजित हो रही है।
# G -33 विकासशील देशों का एक संगठन है जिसमें 48 देश शामिल है जो किसान समस्याओं संबंधी मुद्दे उठाते है। इसका गठन 2003 में कानकुन सम्मेलन में किया गया था।
# WTO - world trade organization
स्थापना - 1 जनवरी 1995
Headquarter - जेनेवा
उद्देश्य - विश्व स्तर पर व्यापार को सुगम बनाना।
2. हब्बन टोटा बंदर को श्रीलंका ने चीन की कम्पनियों को लीज पर दे दिया है।
3. नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड के अनुसार लगभग 40 लाख मुकदमे उच्च न्यायालय में लंबित है जिसमें मुंबई में सर्वाधिक विचाराधीन है।
4. द्वितीय युद्ध के बाद आज के दिन ही संयुक्त राष्ट्र बाल कोष(यूनिसेफ) का गठन किया गया जिसका उद्देश्य युद्ध से प्रभावित बच्चो के स्वास्थ्य, शिक्षा आदि का प्रबंध करना है।इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
5. 11 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा की दूसरी बैठक में डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद को स्थाई अध्यक्ष बनाया गया था।