1. आज ऊर्जा संरक्षण दिवस है - 14 दिसम्बर
2. रोहित शर्मा वन डे मैच में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज है कुल सात दोहरे शतक में रोहित शर्मा के तीन है , सबसे पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने 2010 में लगाया था, दोहरे शतक जड़ने वाले अन्य खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल है।
3. भारत आसियान से ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करेगा।
ASEAN - Association of South east asian nation.
- इसकी स्थापना 1967 में हुई थी इसमें 10 देश मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्रूनेई, फिलीपींस, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार है जो आपस में सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का कार्य करता है। ASEAN के देश 26 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में भारत आ रहे हैं।
4. एशियन डेवलपमेंट बैंक(ADB) ne विकास दर 7 फीसदी से कम कर 6.7 कर दिया है इसके लिए उसने नोटबंदी, जीएसटी, मौसम संबंधी समस्याओं को माना है।
ADB - यह एक क्षेत्रीय बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को हुई थी। इसका मुख्यालय मनीला फिलीपींस में है। यह बैंक एशिया क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है। ADB me कुल 67 देश है जिसमें 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र से है तथा 19 अन्य देश है।
5. केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने नवंबर की रिपोर्ट जारी की है जिसमें 37 दवाओं की गुणवत्ता मानक स्तर की नहीं है जिसमें सर्वाधिक प्रयोग होने वाली दवा पैरासिटामोल भी शामिल है।
CDSCO - central drugs standard control organization
- यह भारतीय दवा और चिकित्सा क्षेत्र की सर्वोच्च निगरानी संस्था है इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
6. स्कॉर्पीन क्लास की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को भारतीय नौसेना में प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित किया गया इसका निर्माण मझगांव डाक लिमिटेड में प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रेंच नेवल डिफेंस और ऊर्जा कंपनी DCNS के सहयोग से हुआ। दूसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी का परीक्षण जारी है।
स्कॉर्पीन पनडुब्बी - it features diesal propulsion and an additional air independent propulsion (ATP).
Note - आईएनएस कलवरी नाम की पनडुब्बी 1967 में शामिल की गई थी जो भारतीय नौसेना की पहली पनडुब्बी थी ।