1. नासा ने केपलर अंतरिक्ष दूरबीन से नए सौर परिवार की खोज की है।
केपलर अंतरिक्ष दूरबीन - इसे नासा द्वारा 2009 में प्रेक्षेपित किया गया था जिसका उद्देश्य सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे ग्रह की खोज करना।
2. भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) के स्थान पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बनाया जाएगा , कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया, इसके अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। आयोग का कार्य देश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और प्रसार को सुनिश्चित करना है।
3. आज विजय दिवस है - 16 दिसम्बर
- सन् 1971 में बांग्लादेश की आजादी के लिए पाकिस्तान से हुए युद्ध में मिली सफलता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।