वैश्वीकरण (Globalization) एक व्यापक प्रक्रिया है जिसके तहत विभिन्न देश, समाज, संस्कृतियाँ, अर्थव्यवस्था आदि एक वैश्विक नेटवर्क के तहत एकीकृत हो जाते हैं। वैश्वीकरण ने लगभग सभी क्षेत्रों को गहराई से प्रभावित किया है फिर चाहे वह सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र हो या फिर आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र।
भूमण्डलीकरण का संचार मीडिया पर प्रभाव
- भूमण्डलीकरण के द्वारा संचार मीडिया के विभिन्न स्वरूपों यानी प्रिंट मीडिया, प्रसारण मीडिया एवं डिजिटल मीडिया को गहराई से प्रभावित किया गया है।
- भूमण्डलीकरण ने प्रिंट मीडिया को सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रकार से प्रभावित किया है। सकारात्मक रूप में इसने पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों आदि को आसानी से उपलब्ध कराकर सूचना के प्रसार में मदद की है।
- जबकि नकारात्मक रूप में इसने पत्राकारिता के मानकों में बदलाव तथा कॉपीराइट उल्लंघन जैसे मामलों में वृद्धि की है।
- इसी प्रकार भूण्डलीकरण ने प्रसारण मीडिया को भी गंभीरता से प्रभावित किया है। इसका सकारात्मक प्रभाव यह रहा है कि वर्तमान में प्रसारण मीडिया का फलक काफी व्यापक हो गया है। उदाहरण के तौर पर, आज हमें न सिर्फ भारतीय चैनल बल्कि विदेशी चैनल भी आसानी से उपलब्ध् हैं।
- जबकि दूसरी ओर भूमण्डलीकरण ने नकारात्मक रूप में भी प्रसारण मीडिया को प्रभावित किया है। प्रसारण मीडिया के द्वारा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं को भी लाभदायक बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है। मीडिया घरानों में शक्ति का केन्द्रीयकरण एवं सांस्कृतिक साम्राज्यवाद इसके द्वारा उत्पन्न अन्य समस्याएँ हैं।
- सबसे बढ़कर डिजिटल मीडिया को भी भूमण्डलीकरण के द्वारा सकारामक एवं नकारात्मक रूप में प्रभावित किया गया है। सकारात्मक रूप में इसने सोशल मीडिया के रूप में लोगों को स्वयं को अभिव्यक्त करने का एक नया प्लेटफार्म प्रदान किया है। साथ ही ‘ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Online Transaction)* जैसी सुविधयें भी प्रदान की हैं।
- जबकि नकारात्मक रूप में इसने साइबर अपराधें को बढ़ावा दिया है। साथ ही ‘ऑनलाइन धेखाधड़ी’ (Online Fraud)’ जैसी घटनाओं में वृद्धि की है।
भारतीय समाज का सिनेमा पर प्रभाव
- समाज के द्वारा सिनेमा को गहराई से प्रभावित किया जाता है क्योंकि समाज में घट रही घटनाओं आदि को अधिकांशतः सिनेमा के द्वारा ही प्रदर्शित किया जाता है।
- उदाहरण के तौर पर, वर्तमान समय में समाज की सच्ची घटनाओं एवं जानी-मानी हस्तियों पर फिल्मों के निर्माण का दौर चल रहा है। ‘मोहनजोदारो’, मैरीकॉम एवं ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी पिफल्में इस सम्बन्ध् में महत्वपूर्ण हैं।
सिनेमा का समाज पर प्रभाव
- सिनेमा भी समाज को गहराई से प्रभावित कर रहा है। सिनेमा के द्वारा भ्रष्टाचार, अशिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा अनेक संवेदनशील मुद्दों पर ‘फिल्मे एवं ‘डाक्यूमेंट्री’ आदि प्रस्तुत कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाता है।
- सिनेमा समाज को नकारात्मक रूप में भी प्रभावित करता है। उदाहरण के तौर पर, कभी-कभी सिनेमा के द्वारा ऐसी सामग्री भी प्रसारित की जाती है जिससे अपराध्, यौन शोषण आदि जैसी बुराईयों को बढ़ावा मिलता है।
निष्कर्ष : निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि भूमण्डलीकरण के द्वारा संचार मीडिया को गहराई से प्रभावित किया गया है जिससे संचार मीडिया में सकारात्मक एवं नकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। इसी प्रकार समाज एवं सिनेमा के द्वारा भी एक-दूसरे को प्रभावित किया गया है।