भारत में स्वास्थ्य प्रणाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना कर रही है। इन समस्याओं का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए कौन से उपाय किये जाने चाहिए ताकि देश की स्वास्थ्य प्रणाली को दुरस्त किया जा सके?

बेहतर स्वास्थ्य शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ा देता है जिससे उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए देश की स्वास्थ्य प्रणाली का अच्छी स्थिति में होना जरूरी है। किंतु भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली कई प्रकार की कमजोरियों से ग्रस्त है।

भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली में निहित प्रमुख समस्यायें

  • भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली की सबसे बड़ी कमजोरी लचर आधारभूत संरचना है। अस्पतालों, नर्सो, डॉक्टरों के साथ-साथ उन्नत आधुनिक उपकरणों एवं मशीनों का भी अभाव है।
  • देश की स्वास्थ्य प्रणाली की कमजोर आधारभूत संरचना का प्रमुख कारण धन का अभाव है। ज्ञातव्य है कि स्वास्थ्य के क्षेत्रा मे देश की जीडीपी का मात्रा 1.5 प्रतिशत ही खर्च किया जाता है।
  • दूसरी प्रमुख कमजोरी स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में कमी की है। देश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS)को छोड़कर अन्य स्थानों में इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध् नहीं है।
  • कुछ निजी अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधएँ उपलब्ध् हैं किंतु इनमें इलाज का खर्च इतना अधिक होता है कि आम आदमी इनका लाभ नहीं उठा पाता है।
  • स्वास्थ्य के सम्बंध् में जागरूकता का बहुत अधिक महत्व है किंतु देश में जागरूकता के प्रसार की समुचित व्यवस्था नहीं है। आशा एवं ए०एन०एम० के द्वारा जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है किंतु इनका वेतन आदि इतना कम होता है कि इन्हें प्रोत्साहन नहीं मिल पाता है।
  • डॉक्टरों एवं दवा कम्पनियों के बीच वृहद स्तर पर साँठ गाँठ होती है जिसके कारण अधिकांश डॉक्टर जेनेरिक दवाओं के स्थान पर महँगी दवायें लिखते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान गरीबों को होता है।

देश की स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए किये जाने वाले प्रमुख उपाय

  • स्वास्थ्य के क्षेत्रा में पफंड का आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए ताकि समुचित आधारभूत सरंचना का निर्माण किया जा सके।
  • ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधओं के प्रसार के लिए ‘मोहल्ला क्लीनिक’ जैसी व्यवस्था को अपनाया जाना चाहिए।
  • मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में सुधर किया जाना चाहिए तथा मेडिकल की पोस्ट ग्रेजुएट सीटों को बढ़ाया जाना चाहिए।
  • मेडिकल टूरिज्म के हब चेन्नई के मॉडल को अन्य शहरों में भी अपनाया जाना चाहिए। साथ ही ‘आयुष’ (AYUSH)एवं योग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
  • जन औषधि योजना को व्यापक स्तर पर लागू किया जाना चाहिए तथा सस्ती स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधओं का कवरेज बढ़ाया जाना चाहिए।

निष्कर्ष : निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि देश की स्वास्थ्य प्रणाली कई प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त है। उपर्युक्त उल्लिखित उपायों को अपनाकर इन समस्याओं का काफी हद तक निराकरण किया जा सकता है।

Posted on by