विश्व को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के प्रयास में संलग्न संगठन आईसीएएन (ICAN- International Campaign to Abolish Nuclear Weapons) को वर्ष 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। नोबेल समिति ने वैश्विक संधि के माध्यम से परमाणु हथियारों को कानूनी तौर पर प्रतिबंधित कराने के प्रयास के लिए ‘आईसीएएन’ (ICAN) की प्रसंशा की है। ज्ञातव्य है कि आईसीएएन (ICAN) के प्रयासों के फलस्वरूप जुलाई 2017 में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा ‘ट्रीटी ऑन द प्रोहिबिशन ऑफ न्यूक्लियर वेपंस’ (Treaty on the probibition of Nuclear weapons) को पारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि आईसीएएन (ICAN) की स्थापना वर्ष 1985 के शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता संगठन ‘इंटरनेशनल पिफजीशियंस पफॉर द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वॉर’ ने वर्ष 2007 में की थी।
आईसीएएन (ICAN) को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाना क्यों महत्वपूर्ण है?
- आईसीएएन (ICAN) नामक संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर कोरिया न सिर्फ लगातार परमाणु परीक्षण किये जा रहा है बल्कि उनके प्रयोग की धमकी भी दे रहा है।
- दूसरी ओर अमेरिका जैसे देश उत्तर कोरिया पर कार्यवाही की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में विश्व परमाणु युद्ध के कगार पर जा सकता है।
- चूँकि आईसीएएन (ICAN) के द्वारा पिछले 10 वर्षों से विश्व को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं अतः इस संगठन को शांति का नोबेल प्रदान किये जाने से परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व की मुहिम को बल मिलेगा।
आईसीएएन (ICAN) के प्रयासों से पारित ‘ट्रीटी ऑन द प्रोहिबिशन ऑफ न्यूक्लियर वेपंस’ का महत्व
- आईसीएएन (ICAN) के 10 वर्ष के प्रयासों के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा जुलाई 2017 में ‘ट्रीटी ऑन द प्रोहिबिशन ऑफ न्यूक्लियर वेपंस’ (TPNW) को पारित किया गया।
- इस ‘ट्रीटी (Treaty) को पारित किये जाने से परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व के निर्माण संबंधी मुहिम को मजबूती प्राप्त होगी।
- ‘ट्रीटी ऑन द प्रोहिबिशन ऑफ न्यूक्लियर वेपंस’ (TPNW) को संयुक्त राष्ट्र संघ के 122 सदस्य देशों ने स्वीकार किया है। जैसे ही 50 देश इस संधि को अनुमोदित कर देंगे वैसे ही यह प्रभावी हो जायेगी।
- इस संधि के प्रभावी होने के पश्चात इसे स्वीकार करने वाले सभी देशों पर परमाणु हथियार नष्ट करने की कानूनी बाध्यता लागू हो जायेगी।
निष्कर्ष : निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि आईसीएएन (ICAN) को शांति का नोबेल प्रदान किया जाना महत्वपूर्ण है। इससे परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व के निर्माण को बल मिलेगा।