Current , 22/12/2017

1. साहित्य अकादमी समिति द्वारा इस वर्ष पुरुस्कार पाने वाले नाम की घोषणा की गई। जिसमें हिंदी में रमेश कुंतल की कृति " विश्व मिथक सरित्सागर" के लिए , उर्दू में बेग एहसास की कृति "दखमा" के लिए और अंग्रेजी में ममंग दई की कृति " द ब्लैक हिल" के लिए पुरुस्कार की घोषणा की गई।

# साहित्य अकादमी के द्वारा कुल 24 भाषा की कृति पर पुरस्कारों के नाम की घोषणा की जाती है जिसमें भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची में वर्णित भाषाओ सहित अंग्रेजी को शामिल किया गया है। इस अकादमी की स्थापना 1954 में की गई थी।

2. भारत में पहली मालगाड़ी 1851 में रुड़की से पिरान कलियार तक चली थी जिसमें गंग नहर के निर्माण की सामग्री लदी थी ध्यान रहे यात्री ट्रेन पहली बार मुंबई और  थाणे के बीच 1853 में चली थी।

3. आज 22 दिसम्बर - राष्ट्रीय गणित दिवस है इसे 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किया गया था जो भारत  के महान गणितज्ञा श्री निवास रामानुजन की याद में मनाया जाता है। आप  का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के झरोड में हुआ था आप के द्वारा कई शोध पत्र प्रकाशित हुए जो आज भी प्रासंगिक है।

4. DARPAN project 

# full form - " Digital Advancement of rural post office for a new India "

#  परियोजना का उद्देश्य गैर बैंकिंग क्षेत्र (वह क्षेत्र जहां बैंक नहीं है) में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित सेवाओं में सुधार करना।

5. SAMEEP program 

- SAMEEP stands for students and MEA ( Ministry of external affairs) engagement programme.

- SAMEEP, MEA द्वारा शुरू किया गया है

- इसका उद्देश्य छोटे टाउन और शहर के स्टूडेंट को भारतीय विदेश नीति और इसके वैश्विक प्रभाव, संबंध आदि की ओर आकर्षित करना है।

Posted on by