Current ,23/12/2017

1. बनास नदी राजस्थान के पूर्वी भाग में बहती है जो चंबल की सहायक नदी है आज इसमें एक बस गिर गई है।

2. टेंबिंग तूफान फिलीपींस के तटो पर आया है। फिलीपींस वेस्ट प्रशांत महासागर में स्थित है जो भूमध्य रेखा से कुछ ऊपर स्थित है।

3. खगोलविदों ने सूर्य जैसा तारा खोजा है जो अपने ग्रहों को गैस ,धूल में बदलता  जा रहा है, इसका नाम वैज्ञानिकों ने आर जे पिसियम रखा है।

4. लाल आतंक भारत के नक्सली इलाकों के आतंक से सम्बन्धित है ।

5. कैट लोनिया के मध्य अवधि चुनावों में अलगाव वादियों को बहुमत प्राप्त हुआ है, कैट लोनिया स्पेन का उत्तर पूर्वी क्षेत्र है जो अलग होने की मांग कर रहा है।

6.  आज 23 दिसंबर किसान दिवस है जो चौधरी चरण सिंह की याद में उनके जन्म दिन पर मनाया जाता है यह 1979 में भारत  के प्रधानमंत्री बने थे।

7. क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाया जो एक विश्व रिकॉर्ड है इससे पहले अफ्रीका के डेविड मिलर ने 35 गेंदों में शतक लगाया था।

8. शी मींस बिजनेस कार्यक्रम

 - इसे ओडिसा सरकार द्वारा शुरू किया गया है ।

- इसका उद्देश्य महिला उद्दयमी और स्व सहायता समूह को प्रशिक्षित करना है।

Posted on by