लाई-फाई (Li-Fi) तकनीक के बारे में आप क्या जानते हैं? इस तकनीक की क्रियाविधि स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि लाई-फाई तकनीक से सम्बंधित कौन सी प्रमुख चुनौतियाँ हैं?

लाई-फाई (Light Fidelity) तकनीक तारविहीन संचार से सम्बंधित है। इस तकनीक के अन्तर्गत दृश्य प्रकाश का प्रयोग किया जाता है जबकि वाई-पफाई (Wi-Fi) के तहत वायरलेस संचार के लिए रेडियो तरंगों का प्रयोग किया जाता है।

लाई-फाई तकनीक वाई-फाई की तुलना में कई गुना अधिक प्रभावी है। लाई-फाई तकनीक में वायरलेस संचार के लिए ट्रांसीवर (Transceiver) युक्त एलईडी बल्ब का प्रयोग किया जाता है। ट्रांसीवर युक्त ये एलईडी बल्ब रोशनी के साथ-साथ डाटा हस्तांतरण का कार्य भी करते हैं।

लाई-फाई तकनीक की क्रियाविधि

  • लाई-फाई तकनीक के अन्तर्गत डाटा के हस्तांतरण के लिए प्रकाश तरंगों के आयाम को विस्तृत किया जाता है।
  • प्रकाश तरंगों के आयाम को विस्तृत करने के लिए एलईडी बल्बों का प्रयोग किया जाता है।
  • लाई-फाई तकनीक के तहत प्रयोग किए जाने वाले एलईडी बल्बों में माइक्रोचिप लगाये जाते हैं। इन माइक्रोचिप के कारण ये एलईडी बल्ब बहुत ही कम समयान्तराल (माइक्रो सेकेंडद) में जलते एवं बुझते हैं।
  • माइक्रोचिप युक्त एलईडी बल्ब जब स्वतः जलते एवं बुझते हैं तो इनसे 0 एवं 1 के प्रकाशीय सिग्नल निकलते हैं। ये प्रकाशीय सिग्नल बाइनरी कोड में परिवर्तित हो जाते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में समस्त डिजिटल डाटा बाइनरी कोड को ही समझ सकते हैं। इस कारण से डाटा का हस्तांतरण संभव हो जाता है।

लाई-फाई तकनीक से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ

  • लाई-फाई तकनीक यद्यपि वाई-फाई तकनीकी से कई गुना अधिक प्रभावी है किन्तु इसकी सबसे बड़ी सीमा यह है कि दृश्य प्रकाश वस्तुओं को पार कर आगे नहीं जा सकता जबकि वाई-फाई में प्रयुक्त रेडियो तरंगें वस्तुओं को पार कर आगे जा सकती है।
  • इस कारण से यदि लाई-फाई तकनीक में प्रयुक्त दृश्य प्रकाश के मार्ग में कोई बाध आ जाये तो यह तकनीक कार्य नहीं करेगी।
  • लाई-फाई तकनीक का प्रयोग खुले क्षेत्र में दिन की रोशनी में नहीं किया जा सकता है क्योंकि सूर्य का प्रकाश लाई-फाई की तरंगों में बाध उत्पन्न करता है।

निष्कर्ष : निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि लाई-फाई प्रभावी है किन्तु इसकी कुछ सीमायें भी हैं। इस प्रकार लाई-फाई को वाई-फाई के विकल्प के रूप में नहीं बल्कि पूरक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Posted on by