इस मामले में एक ओर जहाँ कंपनी के लिए अधिकाधिक यूजर संख्या को बढ़ाना जरूरी है वहीं दूसरी ओर महिलाओं के प्रति होने वाले साइबर अपराधों को नियंत्रित करना भी आवश्यक है।
इस परिस्थिति में कंपनी के संस्थापक के रूप में मेरे समक्ष निम्नलिखित विकल्प मौजूद है-
- कंपनी के वर्तमान यूजर एवं नये यूजर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना।
इस कदम का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इससे यूजर की निगरानी आसानी से की जा सकेगी तथा महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार को रोका जा सकेगा। इससे कंपनी स्वयं के हित के साथ-साथ सामाजिक हित को भी सुनिश्चित कर सकेगी।
चूँकि कंपनी का यूजर बेस काफी बड़ा है तथा निरंतर बढ़ता जा रहा है अतः इतने बड़े यूजर बेस का मूल्यांकन कठिन होगा। यदि मूल्यांकन की कठोर प्रक्रिया अपनायी गयी तो इससे यूजर की संख्या घट सकती है और कंपनी को राजस्व की हानि हो सकती है।
- कंपनी की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को किसी बाहरी सुरक्षा एजेन्सी को सौप देना।
इससे कंपनी की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी तथा उन खातों पर समुचित कार्यवाही की जा सकेगी जो महिलाओं को परेशान करने से संबंधित है।
इससे कंपनी के यूजर से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी बाहरी कंपनी के हाथ में जा सकती है जिसका दुरूपयोग किया जा सकता है।
- महिलाओं के विरूद्ध अपराध में संलग्न खाते को निष्क्रिय कर देना तथा स्थानीय पुलिस को सूचित करना।
इससे अपराधी तत्व हतोत्साहित होंगे तथा उन पर कंपनी के द्वारा कार्यवाही की जा सकेगी।
इससे गलत शिकायतों को बढ़ावा मिल सकता है जिससे यूजर की संख्या घट सकती है। साथ ही कंपनी कई कानूनी विवादों में उलझ सकती है।
मेरे द्वारा चुना गया विकल्प
- मेरे द्वारा तीसरे विकल्प का चयन किया जाएगा अर्थात महिलाओं के विरूद्ध अपराध में संलग्न खाते को निष्क्रिय करना तथा स्थानीय पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराना।
- इसके साथ ही मैं कंपनी में अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करूँगा ताकि दोषयुक्त खातों को शीघ्रातिशीघ्र निष्क्रिय किया जा सके और पुलिस को सूचित किया जा सके।
- कंपनी को कानूनी विवादों में न उलझना पड़े इसलिए एक विधि विशेषज्ञ की नियुक्ति भी की जाएगी।
मेरे द्वारा उपर्युक्त विकल्प क्यों चुना जाएगा?
- मेरे द्वारा उपर्युक्त विकल्प का चयन इसलिए किया जाएगा क्योंकि इसके द्वारा कंपनी के हितों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ कंपनी के सामाजिक दायित्व को भी पूरा किया जा सकेगा।
- उपर्युक्त विकल्प जहाँ सही यूजर एवं महिलाओं के हित को सुनिश्चित करता है वहीं गलत यूजर को हतोत्साहित भी करता है।