काल

काल

               (क) दीपक चित्र बनाता है।

               (ख) दीपक ने चित्र बनाया।

               (ग) दीपक चित्र बनायेगा।

               ऊपर लिखे तीनों वाक्यों में क्रमशः क्रिया के होने का समय प्रकट हो रहा है। पहले वाक्य में चल रहे समय (वर्तमान काल), दूसरे वाक्य में बीत गये समय का (भूतकाल) तथा तीसरे वाक्य से आने वाले समय (भविष्यत् काल) का पता चलता है। अतः क्रिया के जिस रूप से क्रिया के होने का समय बोध हो, उसे काल कहते हैं। काल के तीन भेद होते है-

               (क) वर्तमान काल            (ख)  भूतकाल

               (क) भविष्यत् काल

(क)       वर्तमान काल: क्रिया का वह रूप जिससे चल रहे समय में किसी काम के पूर्ण होने का बोध होता है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। जैसे-रसोइया खाना बनाता है। उमेश गाँव जा रहा है।

(ख)       भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से बीते समय में किसी कार्य के होने या करने का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं। जैसे-कृष्ण ने कंस को मारा था। जगत खेल रहा था। सीमा ने चित्र बनाया था।

(ग)        भविष्यत् काल : क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में उसके करने या होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं। जैसे-मंगलवार से हमारी परीक्षा शुरू होगी। हम कल फिल्म देखने जायेंगे। सीमा शादी में जायेगी।

Posted on by