वर्तमान काल के तीन भेद हैं-
(1) सामान्य वर्तमान काल
(2) अपूर्ण वर्तमान काल
(3) संदिग्ध वर्तमान काल
(1) सामान्य वर्तमान काल : क्रिया के जिस रूप से चल रहे समय यानी वर्तमान में सामान्य रूप से किसी कार्य का होना प्रकट हो, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे-मंत्री भाषण देते हैं। सीमा गाना गाती है।
(2) अपूर्ण वर्तमान काल : क्रिया का वह रूप जिससे कार्य के अभी होने का पता चले, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। जैसे-वर्षा हो रही है। गर्मी हो रही है। शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा है।
(3) संदिग्ध वर्तमान काल : क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में क्रिया के होने का संदेह होता है, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे-पिताजी घर आते होंगे। राम खेल रहा होगा। संगीता सो रही होगी।