4. अन्तवर्ती वाक्य खण्डों में अल्पविराम का प्रयोग अंग्रेजी की वाक्य रचना से ग्रहण किया जाता है।
जैसे- निश्चय ही, यह सत्य है। (Ultimately, this is true)
हाँ, तुम अब जा सकते हो। (Yes, you can go now)
5. यदि वाक्य के बीच में इसी से, इसलिए, किन्तु, परन्तु, अतः यद्यपि इत्यादि अपव्ययों का प्रयोग होता है तो इनके पहले अल्प विराम (,) का प्रयोग किया जाता है।
लिपियाँ भिन्न हो सकती है, पर भाषा हिन्दी ही रहे।
मैं कल दिल्ली जाता, किन्तु अचानक एक आवश्यक कार्य आ गया है।
6. जहाँ किसी का सम्बोधित किया जाये वहाँ अल्प विराम का प्रयोग होता है।
जैसे- देवियों और सजन्नों, समय आ गया है, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लामबन्द हो जाओ।
प्रिय महोदय मै, आप का आभारी हूँ।
मोहन, अब हम खो-खो खेल सकते है।
नोट: अंग्रेजी में किसी व्यक्ति का विशेष परिचय देते समय उसके नाम के पहले और बाद में अल्प विराम (,) का प्रयोग होता है।
जैसे- T.S. Eliat, the great poet and scholar, was an emiment critic of modern age.
(T.S. Eliat, महान कवि और विद्वान, आधुनिक युग के एक प्रमुख आलोचक थे)
तारीख को सन् या सम्वत् से अलग करने के लिए अल्पविराम (,) का प्रयोग होता है।
जैसे- 15 अगस्त, 1947 20 श्रंदए 1948 23 मार्च, 1931
7. जिस वाक्य में यह, वह, तब या तो या जैसे पद लुप्त हो, वहाँ अल्पविराम का प्रयोग करते है।
जैसे- मैं जो कहता हूँ, कान लगाकर सुनो।
उन्हें कब छुट्टी मिलेगी, कह नहीं सकती।
कहना था सो कह दिया, तुम जानो।
8. किसी व्यक्ति की उक्ति के पहले अल्प विराम का प्रयोग होता है।
जैसे- गाँधी जी ने कहा है, “सत्य ही ईश्वर है।”
सचमुच, तुम बड़े भोले हो।
बस, बहुत हो गया, चुप रहो।
अच्छा, तो लिखिए और चलिए।
वस्तुतः, वह कम अक्ल है।
9- प्रथम वाक्च के बीच में यदि कोई आश्रित उपवाक्य हो, तो अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
जैसे-यह लड़का, आप ने भी देखा होगा, कम समझदार है।