नासा के द्वारा अगली पीढ़ी का मौसम उपग्रह जेपीएसएस-1 प्रक्षेपित किया गया

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेन्सी ‘नासा’ के द्वारा 18 नवम्बर, 2017 को अगली पीढ़ी के अत्याधुनिक मौसम उपग्रह जेपीएसएस-1 (Joint Polar Satellite System-1) को केलिफोर्निया के वैण्डेनबर्ग एयरफोर्स बेस से प्रक्षेपित किया गया।

  • जेपीएसएस-1 नामक यह उपग्रह मौसम के संबंध में सटीक एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। इससे न सिर्फ अमेरिका को लाभ होगा बल्कि यह दुनिया भर के मौसम की निगरानी करने में सक्षम होगा।
  • इस उपग्रह को ‘एनओएए’ ( National Oceanic and Atmospheric Administration)  और नासा के सहयोग से तैयार किया गया है। यही कारण है कि जब यह अपनी अंतिम कक्षा में पहुँच जाएगा तब इसका नाम बदलकर ‘एनओएए-20’ कर दिया जाएगा।
  • यह उपग्रह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक 14 बार परिक्रमा करके एक दिन में दो बार ‘नासा’ को पृथ्वी के मौसम के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएगा।
  • जेपीएसएस-1 नामक यह उपग्रह समुद्रतल, भूमि एवं वायुमंडल के तापमान की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ तूफान एवं ज्वालामुखी की तीव्रता का अनुमान लगाने में भी सक्षम होगा।
  • उल्लेखनीय है कि जेपीएसएस-1 नामक यह उपग्रह ‘एनओएए’ के तहत मौसम का सटीक अनुमान लगाने के लिए लांच किये जाने वाले अगली पीढ़ी के चार उपग्रहों में से प्रथम है। इसके पश्चात तीन उपग्रहों को और प्रक्षेपित किया जाएगा।
Posted on by