हाल ही में सऊदी अरब के द्वारा एक रोबोट को नागरिकता प्रदान की गयी है। एक रोबोट को नागरिकता प्रदान कर सऊदी अरब विश्व का प्रथम देश बन गया है। सऊदी अरब के द्वारा जिस रोबोट को नागरिकता प्रदान की गयी है उसे वैज्ञानिकों के द्वारा ‘सोफिया’ नाम दिया गया है।
- ‘सोफिया’ नामक रोबोट को नागरिकता प्रदान करने की घोषणा सऊदी अरब की सार्वजनिक संबंधें के मामलों से संबंधित समिति (Public Relation Affairs Committee) के द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की।
- नागरिकता प्रदान करने के पश्चात् ‘सोफिया’ नामक इस रोबोट के द्वारा धन्यवाद व्यक्त किया गया। उसने कहा कि नागरिकता प्राप्त होने से वह काफी सम्मानित महसूस कर रही है तथा वह लोगों के बीच विश्वास कायम करने का कार्य करेगी।
- ‘सोफिया’ नामक इस रोबोट का निर्माण ‘हैनसन रोबोटिक्स’ के द्वारा किया गया है तथा ‘सोफिया’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह न सिर्फ लोगों से बातचीन कर सकती है बल्कि अपने चेहरे के हाव-भाव भी बदल सकती है।
- सऊदी अरब में एक महिला रोबोट को नागरिकता प्रदान करने से जहाँ एक वर्ग अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहा है वहीं अन्य वर्ग इसका विरोध भी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में महिलाओं को स्वतंत्रा जीवन जीने का अधिकार नहीं है। यही कारण है कि एक महिला रोबोट को नागरिकता प्रदान करने एवं उसे स्वच्छता का व्यवहार करने की स्वतंत्रता प्रदान करने का विरोध किया जा रहा है।