ब्रह्माण्ड की सबसे प्राचीन सर्पिल आकाशगंगा ?ए 1689 बी 11? की खोज :

आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों के नेतृत्व में विभिन्न संस्थानों के खगोल वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयास से ब्रह्माण्ड की सबसे प्राचीन सर्पिल आकाशगंगा की खोज की गयी है। इस सबसे प्राचीन सर्पिलाकार आकाशगंगा का नाम ‘ए 1689 बी 11’ रखा गया है।

  • वैज्ञानिकों के द्वारा खोजी गयी इस आकाशगंगा को 11 अरब वर्ष पुरानी माना जा रहा है। इसका तात्पर्य यह है कि यह आकाशगंगा ‘बिग बैंग’ की घटना के 2.6 अरब वर्ष पश्चात् अस्तित्व में आ चुकी थी।
  • उल्लेखनीय है कि ‘बिग बैंग’ की घटना 13.7 अरब वर्ष पूर्व घटित हुई थी। इस प्रकार यह आकाशगंगा उस समय अस्तित्व में आ चुकी थी जब ब्रह्माण्ड अपनी वर्तमान आयु का मात्र पाँचवां हिस्सा ही पूरा कर पाया था।
  • खगोल वैज्ञानिकों के दल का नेतृत्व करने वाली वैज्ञानिक टी. युआन के अनुसार, इस खोज से 11 अरब वर्ष पूर्व के समय को समझने में मदद प्राप्त होगी। साथ ही इससे सर्पिलाकार आकाशगंगा के बनने की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
  • सबसे बढ़कर ‘ए 1689 बी 11’ जैसी प्राचीन आकाशगंगा के अध्ययन से न सिर्फ कईं जटिल गुत्थियाँ सुलझाई जा सकेंगी बल्कि इससे ब्रह्माण्ड को समझने में भी अहम सहायता प्राप्त होगी।
Posted on by