डेंगू मच्छरों पर नियंत्रण के लिए भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा ?नैनो? कीटनाशक का आविष्कार किया गया

हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों को एक ऐसा ‘नैनो’ कीटनाशक बनाने में सफलता प्राप्त हुई है जिससे डेंगू एवं मस्तिस्क ज्वर फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। ‘इंडिया साइंस वायर’ नामक भारतीय विज्ञान पत्रिका के अनुसार, भारतीय वैज्ञानिकों के द्वारा ‘नीम यूरिया नैनो-इमल्शन’ (NUNE) नामक नैनो कीटनाशक का निर्माण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डेंगू के लिए ‘एडीस ऐजिप्टी’ तथा मस्तिष्क ज्वर (जापानी इन्सेफलाइटिस) के लिए ‘क्यूलेक्स’ मच्छर उत्तरदायी होता है।

  • वैज्ञानिकों के द्वारा यूरिया एवं नीम के तेल ट्वीन-20 नामक इमल्शीफायर के मिश्रण से माइक्रोफ्रलुडाइजेशन नैनो विधि से तकरीबन 19.3 नैनो मीटर के औसत नैनो कणों के द्वारा नीम-यूरिया इमल्शन तैयार किया गया है।
  • वैज्ञानिकों ने अपने द्वारा तैयार किये गये इस नीम-यूरिया इमल्शन का प्रयोग ‘एडीस इजीप्टी’ एवं ‘क्यूलेक्स’ मच्छरों के ताजा लार्वा एवं अण्डों पर किया गया जिससे पता चला कि यह नीम-यूरिया इमल्शन इन्हें समाप्त करने में पूरी तरह से कारगर साबित हो रहा।
  • सबसे बढ़कर इस नीम-यूरिया इमल्शन के द्वारा मच्छरों के लार्वा के कोशिकाओं में मिलने वाले प्रोटीन, लिपिड, एन्जाइम एवं कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम कर दिया जाता है जिससे मच्छरों के प्रजनन के साथ-साथ लार्वा से मच्छर बनने की प्रक्रिया में भी कमी आती है।
Posted on by