- रेटिंग में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति विदेशी निवेशकों के मन में सकारात्मक छवि बनेगी जिससे शेयर बाजार एवं बॉण्ड्स बाजार में विदेशी निवेशकों तथा विदेशी कंपनियों की रूचि बढ़ेगी।
- बॉण्ड्स बाजार में मजबूती आयेगी जिससे देशी कंपनियों को फण्ड जुटाने में मदद मिलेगी।
- देश की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिए धन एकत्रित करना आसान होगा तथा परियोजनाओं के संचालन में तीव्रता आयेगी।
- सबसे बढ़कर इससे देश में कर्ज की दर को निचले स्तर पर बनाये रखने में मदद मिलेगी जिससे देशी निवेशकों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
मूडीज क्या है?
मूडीज एक ‘बॉण्ड क्रेडिट रेटिंग एजेन्सी’ है। इसका उद्भव ‘मूडीज एनालिसिस पब्लिशिंग कंपनी’ से हुआ है जिसकी स्थापना 108 वर्ष पहले 1909 में हुई थी। इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में स्थित है। इसके द्वारा वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों की क्रेडिट रेटिंग निर्धारित की जाती है। उल्लेखनीय है कि ‘स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स’ एवं ‘फिच’ भी मूडीज की तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेन्सियाँ है।