भारत को हाल ही में जारी की गयी ?आईएमडी? (IMD) विश्व प्रतिभा रैंकिंग में 51वां स्थान प्राप्त हुआ

प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली ‘आईएमडी’ विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत को 63 देशों में से 51वां स्थान प्रदान किया गया है। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष इस रैंकिंग में  भारत को 54वां स्थान प्रदान किया गया था।

  • ‘आईएमडी’ विश्व प्रतिभा रैंकिंग किसी देश की उस क्षमता को प्रदर्शित करती है जिसके तहत वह देश प्रतिभा को आकर्षित, विकसित और बनाये या रोके रखने का कार्य करता है।
‘आईएमडी’ विश्व प्रतिभा रैंकिंग में स्वीट्जरलैण्ड को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है जबकि डेनमार्क, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया तथा फिनलैण्ड को क्रमशः द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पाँचवां स्थान प्रदान किया गया। ब्रिक्स देशों की बात की जाये तो भारत की रैंकिंग ब्राजील को छोड़कर सबसे कम है। उल्लेखनीय है कि ‘आईएमडी’ विश्व प्रतिभा रैंकिंग में चीन को 40वां, रूस को 43वां, दक्षिण अफ्रीका को 48वां एवं ब्राजील को 52वां स्थान प्रदान किया गया है।
Posted on by