भारत के प्रथम मेगा तटीय आर्थिक जोन को महाराष्ट्र में स्थापित किया जायेगा

हाल ही में भारत सरकार के द्वारा भारत के प्रथम ‘मेगा तटीय आर्थिक जोन’         (Mega Coastal Economic Zone) को स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस तटीय आर्थिक जोन को महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह में स्थापित किया जायेगा।

  • भारत का यह प्रथम ‘मेगा तटीय आर्थिक जोन’ उत्तरी कोंकण क्षेत्र से लेकर मुम्बई, थाणे, पुणे, नासिक एवं रायगढ़ तक विस्तृत होगा।
  • सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाईल एवं टेलीकॅाम क्षेत्र की तकरीबन 45 कंपनियों के द्वारा इस तटीय आर्थिक जोन में जल्द ही विनिर्माण इकाईंयों की स्थापना के लिए 200 हेक्टेयर भूमि की बोली लगायी जायेगी।
  • ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा वर्ष 2016 में 14 मेगा तटीय आर्थिक जोनों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। इन आर्थिक जोनों की स्थापना भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सागरमाला’ कार्यक्रम के तहत् की जायेगी। ‘सागरमाला’ कार्यक्रम का उद्देश्य बंदरगाहों एवं हरित विकास को बढ़ावा देना है।

क्या है तटीय आर्थिक जोन?

‘तटीय आर्थिक जोन’ ऐसे विशेष आर्थिक क्षेत्र होते हैं जिनके तहत कईं तटीय झीलों एवं बंदरगाहों को शामिल किया जाता है। इनका उद्देश्य बंदरगाह आधारित विकास को बढ़ावा देकर इनमें निहित आर्थिक क्षमता का दोहन करना होता है। इनके अंतर्गत तटीय क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से औद्योगिक कॉरीडोर बनाये जाते हैं तथा इन औद्योगिक कॉरीडोरों में ‘व्यापार अनुकुल’  (Business Friendly) वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।
Posted on by