तीन दिवसीय दक्षिण एशिया आर्थिक सम्मेलन का आयोजन नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन नेपाल के वाणिज्य मंत्रालय, राष्ट्रीय योजना आयोग और नेपाल के व्यापार अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण पर ‘दक्षिण एशिया वॉच’ नामक संगठन के द्वारा किया गया।
- नेपाल में आयोजित किये गये इस 10वें दक्षिण एशिया आर्थिक सम्मेलन की थीम ‘डीपनिंग इकोनॉमिक इंटीग्रेशन पॅफार इंक्लूजिव एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट इन साउथ एशिया’ (Deepening Economic Integration for Inclusive and Sustainable Development in South Asia) थी।
- इस 10वें एशिया आर्थिक सम्मेलन में मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, राजदूतों, शोधार्थी, सरकारी कर्मचारी एवं अपने क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञों सहित तकरीबन 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
- दक्षिण एशिया आर्थिक सम्मेलन, दक्षिण एशियाई देशों के द्वारा सामना की जा रही समस्याओं तथा आर्थिक एवं विकासात्मक मामलों के विश्लेषण के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच आर्थिक एकीकरण एवं सहयोग को बढ़ावा देना है।
क्या है दक्षिण एशिया आर्थिक सम्मेलन?
दक्षिण एशिया आर्थिक सम्मेलन, दक्षिण एशियाई क्षेत्रा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी शुरूआत वर्ष 2008 में की गई। इसे ठीक वही दर्जा प्रदान किया जाता है जैसा कि स्विट्जरलैण्ड के दावोस में आयोजित ‘विश्व आर्थिक फोरम’ (WEF) दिया जाता है।