भारतीय प्रधनमंत्री के द्वारा 3 नवम्बर, 2017 को नई दिल्ली में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया, 2017’ (World Food India, 2017) का उद्घाटन किया गया। इसका आयोजन उसे 5 नवम्बर, 2017 के बीच ‘इंडिया गेट’ अहाते में किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के द्वारा किया गया।
- ‘वर्ल्ड फूड इंडिया, 2017’ की थीम ‘खाद्य अर्थव्यवस्था को परिवर्तित करना’ (Transforming The Food Economy) थी।
- ‘वर्ल्ड फूड इंडिया, 2017’ में जापान, जर्मनी एवं डेनमार्क भारत के पार्टनर देश के रूप में शामिल हुए।
- ‘वर्ल्ड फूड इंडिया, 2017’ का उद्देश्य भारत की खाद्य अर्थव्यवस्था में वांछित परिवर्तन लाकर उसे वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के ‘हब’ (Hub) के रूप में स्थापित करना है। साथ ही इसका उद्देश्य भारत को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्रा में विश्व के प्रमुख निवेश स्थल के रूप में स्थापित करना है ताकि देश में विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जा सके।
- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में विदेशी निवेश के आगमन से न सिर्फ इस क्षेत्र को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी बल्कि रोजगार के नवीन अवसरों के सृजन में भी मदद मिलेगी। सबसे बढ़कर इसे वर्ष 2022 तक किसानों की आय को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
- यह प्रथम अवसर था जब भारत के द्वारा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के संबंध में इस प्रकार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दुनियाभर की प्रमुख खाद्य कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत के 29 राज्यों में स्थित खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों के प्रमुख कार्यकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
- भारत की घरेलू कंपनियों के अतिरिक्त 22 देशों की 800 से अधिक कंपनियों ने इस आयोजन में भागीदारी की। इस आयोजन के पीछे भारत सरकार का उद्देश्य आगामी तीन वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 10 अरब डॉलर के निवेश को आकर्षित करना 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।
- उल्लेखनीय है कि ‘वर्ल्ड फूड इंडिया, 2017’ के अंतर्गत सिर्फ भारत को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के हब के रूप में स्थापित करने का ही लक्ष्य नहीं निर्धारित किया गया है बल्कि इसके तहत देश की खाद्य सुरक्षा को पुख्ता बनाने का लक्ष्य भी शामिल है।