वाक्यों का रूपान्तरण
एक प्रकार के वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में बदलना वाक्य परिवर्तन या वाक्यों का रूपान्तरण कहलाता है।
रचना की दृष्टि से यह परिवर्तन इस प्रकार होता है।
सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य
बालक रो-रो कर चुप हो गया। (सरल वाक्य)
बालक रोता रहा और चुप हो गया। (संयुक्त वाक्य)
कठोर होकर भी साहृदय बनो। (सरल वाक्य)
कठोर बनो किन्तु साहृदय रहा। (संयुक्त वाक्य)
सूर्याेदय होने पर पक्षी बोलने लगे।(सरल वाक्य)
सूर्यादय हुआ और पक्षी बोलने लगे। (संयुक्त वाक्य)
वह फल खरीदने के लिए बाजार गया। (सरल वाक्य)
उसे फल खरीदने थे, इसीलिए वह बाजार गया। (संयुक्त वाक्य)
रात को आकाश में तारों का मेला लग गया।(सरल वाक्य)
रात हुई और आकाश में तारों का मेला लग गया। (संयुक्त वाक्य)
सरल वाक्य से मिश्र वाक्य
स्वावलम्बी व्यक्ति सदा सुखी रहते है। (सरल वाक्य)
जो व्यक्ति स्वावलम्बी होते है, वे सदैव सुखी रहते है। (मिश्रवाक्य)
धनी व्यक्ति हर चीज खरीद सकता है। (सरल वाक्य)
जो व्यक्ति धनी है, वह हर चीज खरीद सकता है।(मिश्रवाक्य)
वह जूते खरीदने के लिए बाजार गया।(सरल वाक्य)
उसे जूते खरीदने थे, इसीलिए वह बाजार गया। (मिश्रवाक्य)
परिश्रमी व्यक्ति अवश्य सफल होता है। (सरल वाक्य)
जो व्यक्ति परिश्रमी होते है, वह अवश्य सफल होता है। (मिश्रवाक्य)
संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य
तुम बाजार गये और वह सो गया। (संयुक्त वाक्य)
तुम्हारे बाहर जाते ही, वह सो गया। (सरल वाक्य)
उसने झूठ बोला, इसलिए दण्ड पाया। (संयुक्त वाक्य)
वह झूठ बोलने पर दण्ड पाया। (सरल वाक्य)
माँ ने मारा और बालक रूठ गया। (संयुक्त वाक्य)
माँ के मारने पर बालक रूठ गया। (सरल वाक्य)
शशि गा रही है और नाच रही है। (संयुक्त वाक्य)
शशि गा और नाच रही है। (सरल वाक्य)
मजदूर परिश्रम करता है, लेकिन उसका लाभ उसे नही मिलता। (संयुक्त वाक्य)
मजदूर को उसके परिश्रम का लाभ नही मिलता। (सरल वाक्य)
वह बाजार गया और केले लाया। (संयुक्त वाक्य)
वह बाजार जाकर केले लाया। (सरल वाक्य)
मिश्रवाक्य से सरल वाक्य
रोगी ने ज्यों ही दवा पी, उसे उल्टी हो गई। (मिश्र वाक्य)
रोगी के दवा पीते ही, उसे उल्टी हो गई। (सरल वाक्य)
मुझे बताओ की तुम्हारे भाई का परीक्षा परिणा कैसा रहा।(मिश्र वाक्य)
मुझे अपने भाई के परीक्षा परिणाम के बारे में बताओ। (सरल वाक्य)
वह मुझसे कहता है कि आयो। (मिश्र वाक्य)
वह मुझसे आने के लिए कहता है। (सरल वाक्य)