कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को नियंत्रित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रलय के द्वारा प्रारम्भ की गयी ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली शी-बॉक्स का उल्लेख कीजिए। इस ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि यह प्रणाली महिलाओं के हितों की रक्षा करने में किस प्रकार मददगार साबित होगी?

हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रलय के द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न को नियंत्रित करने तथा इस सम्बंध में प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली शी-बॉक्स का शुभारम्भ किया गया है। शी-बॉक्स से तात्पर्य (Sexual Harassment Electronic – Box) लैंगिक उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॅाक्स है।

इस शी-बॉक्स नामक शिकायत प्रबंधन प्रणाली का प्रमुख लक्ष्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि विशाखा मामले में दिए गये निर्देशों के अनुसार वर्ष 2013 में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निवारण एवं निषेध) अधिनियम लागू किया गया था।

शी-बॉक्स नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली का प्रमुख प्रावधानः

  • शी-बॉक्स नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली में सार्वजनिक एवं निजी दोनों ही क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मियों के द्वारा यौन उत्पीड़न सम्बंधी मामले की शिकायत दर्ज करवायी जा सकेगी।
  • शिकायत दर्ज होने के पश्चात जिस सार्वजनिक या निजी संस्थान की महिला कर्मी के द्वारा शिकायत दर्ज करवायी गयी है उस संस्थान के नियोक्ता या प्रमुख के द्वारा गठित आंतरिक शिकायत समिति  (ICC) को महिला कर्मी के द्वारा की गयी शिकायत को भेज दिया जायेगा।
  • ज्ञातव्य है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रलय के द्वारा सार्वजनिक एवं निजी कार्यस्थलों में आंतरिक एवं स्थानीय शिकायत समितियों के गठन का प्रयास किया गया है।
  • शी-बॉक्स नामक इस ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली के तहत शिकायतकर्ता को एक निश्चित समय में उसकी शिकायत के निराकरण का आश्वासन प्रदान किया गया है। यदि शिकायत का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं किया जाता है तो शिकायतकर्ता महिला एवं बाल विकास मंत्रलय से बातचीत कर वास्तविक स्थिति के बारे में जान सकती है।

शी-बॉक्स नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली महिलाओं की रक्षा करने में किस प्रकार मददगार होगी?

  • शी-बॉक्स नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली से महिलाओं के हितों की रक्षा बेहतर ढ़ंग से की जा सकेगी क्योंकि इस शिकायत पोर्टल की निगरानी सीधे महिला एवं बाल विकास मंत्रलय के द्वारा की जायेगी।
  • इस प्रणाली के तहत सार्वजनिक एवं निजी दोनों संस्थानों को शामिल किया गया है जिससे सार्वजनिक एवं निजी दोनों संस्थानों की महिला कर्मियों की शिकायतों पर समान रूप से ध्यान दिया जा सके।
  • सबसे बढ़कर इस ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली में शिकायतों के समयब( निपटारे का प्रावधान किया गया है जिससे महिला कर्मियों को न्याय के लिए लम्बे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।
निष्कर्षः- निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि शी-बॉक्स नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को नियंत्रित करने में काफी मददगार होगा। साथ ही इससे महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखने में भी अहम मदद प्राप्त होगी।
Posted on by