वर्ष 2017 में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा न्यू इंण्डिया मूवमेंट की शुरूआत की गयी। इस न्यू इण्डिया मूवमेंट के बारे में आप क्या जानते हैं? साथ ही बताइए कि यह न्यू इण्डिया मूवमेंट किस प्रकार भारत के एकीकृत विकास से सम्बंधित है?

अगस्त 2017 में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे हुए। ज्ञातव्य है कि अगस्त क्रांति के नाम से प्रसिद्ध भारत छोड़ों आंदोलन की शुरूआत 9 अगस्त 1942 को हुयी थी। इस आंदोलन का उद्देश्य ब्रिटिश दासता से भारत को मुक्त करना था। यह इस आंदोलन का ही प्रभाव था कि इसकी शुरूआत के महज पाँच वर्षो के बाद देश को स्वतंत्रता प्राप्त हो गयी।

भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा प्रारम्भ किया गया न्यू इंण्डिया मूवमेंट

  • भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान गांधी जी ने करो या मरो (Do or dia) का नारा दिया था। उसी प्रकार नये भारत के निर्माण के लिए करेंगे और करके रहेंगे नारा होना चाहिए।
  • भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक न्यू इंण्डिया मूवमेंट (New India Movement) चलाये जाने का आह्वान किया गया।
  • वस्तुतः न्यू इंण्डिया मूवमेंट से तात्पर्य एक ऐसे संकल्प पर्व से है जो देश को भ्रष्टाचार, गरीबी, सम्प्रदायवाद, अतिवाद, आतंकवाद तथा गंदगी आदि से मुक्त बनाने के प्रति संकल्पित है।
  • 15 अगस्त 2017 को संकल्प पर्व के रूप में मनाया गया ताकि 15 अगस्त 2022 तक देश को उपर्युक्त उल्लिखित चुनौतियों एवं बुराइयों से मुक्त किया जा सके।
  • वर्ष 2017 से वर्ष 2022 की इस अवधि को नये भारत के निर्माण के लिए भारतीय प्रधानमंत्री ने संकल्प से सिद्धि के रूप में मनाने का आह्वान किया।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2022 में भारत की स्वतंत्रता की  75 वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। इस कारण से वर्ष 2022 में न्यू इंण्डिया मूवमेंट को सफल बनाना महत्वपूर्ण होगा।

न्यू इण्डिया मूवमेंट किस प्रकार से भारत के समग्र विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

  • न्यू इण्डिया मूवमेंट देश से गरीबी मिटाने के लक्ष्य से प्रेरित है। ज्ञातव्य है कि आजादी के 70 वर्षो  के बाद भी भारत की 20 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को अभिशप्त है।
  • ‘न्यू इण्डिया मूवमेंट’ गरीबी के साथ-साथ भ्रष्टाचार को मिटाने के लक्ष्य से भी प्रेरित है। उल्लेखनीय है कि देश भ्रष्टाचार की समस्या से ग्रस्त है। भ्रष्टाचार बोध सूचकांक में वैश्विक स्तर पर भारत का 79 वाँ स्थान है।
  • सबसे बढ़कर न्यू इण्डिया मूवमेंट देश को जातिवाद सम्प्रदाय आतंकवाद एवं अस्वच्छता से मुक्त बनाने के प्रति भी संकल्पित है जो निश्चित तौर पर देश में शांति एवं सौहार्द्र स्थापित करेगा।

निष्कर्षः-  निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि न्यू इंण्डिया मूवमेंट एक सराहनीय पहल है जो देश के समग्र विकास को प्रोत्साहित करेगा तथा शांति एवं सौहार्द्र की स्थापना में अहम् भूमिका अदा करेगा।

Posted on by