हाल ही में लगातार तीन दिनों तक अमेरिका में शटडाऊन की स्थिति रही। यह शटडाऊन क्या है तथा अंततः इसका समाधन कैसे निकला? क्या अमेरिका में पहली बार शटडाऊन की स्थिति आयी है या पहले भी ऐसी स्थिति आ चुकी है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए?

जनवरी, 2018 में अमेरिका को शटडाऊन का सामना करना पड़ा। यह शटडाऊन तीन दिनों तक जारी रहां इसे समाप्त करने के लिए सत्तापक्ष एवं विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन सकी जिसके कारण यह शटडाऊन तीन दिनों तक चलता रहा। इस शटडाऊन को लेकर अमेरिका में राजनीतिक ध्रुवीकरण भी देखने को मिला जिसके तहत अमेरिका के प्रमुख शहरों में ट्रंप सरकार की नीतियों के विरुद्ध भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

क्या है शटडाऊन?

  • शटडाऊन एक ऐसी स्थिति है जब दैनिक प्रशासन को संचालित करने के लिए जरुरी वित्तीय व्यवस्था नहीं हो पाती है।
  • अमेरिका में दैनिक प्रशासन को चलाने एवं सरकारी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए सरकार समय-समय पर फंडिंग विधेयक पारित करती है।
  • जब यह फंडिंग विधेयक किसी गतिरोध के कारण पारित नहीं हो पाता तो लगभग समस्त सरकारी कामकाज को रोंक दिया जाता है और लाखों संघीय कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि सत्तापक्ष एवं विपक्ष के बीच इमीग्रेशन के मुद्दे पर गतिरोध उत्पन्न हो गया था जिसके कारण फंडिंग विधेयक समय पर पारित नहीं हो पाया और अमेरिका को शटडाऊन का सामना करना पड़ा।

अमेरिका में शटडाऊन का समाधनः

  • अंततः तीन दिनों के पश्चात् शटडाऊन का समाधन हो गया और संघीय सरकार को चलाने के लिए आवश्यक फंडिंग विधेयक हो सीनेट एवं हाऊस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव दोनों से पारित करा दिया गया।
  • ज्ञातव्य है कि यह सहमति डेमेक्रिटिक पार्टी की माँग को सत्तापक्ष (रिपब्लिकनद) के द्वारा मान लेने से बनी। डेमोक्रेटिक पार्टी युवा अवैध अप्रवासियों (इन्हे ड्रीमर्स कहा जाता है) के मुद्दे पर व्यापक बहस कराये जाने की माँग कर रही थी जिसे सत्तापक्ष के द्वारा मान लिया गया है।

क्या अमेरिका में पहले भी शटडाऊन की स्थिति आ चुकी है?

  • अमेरिका में पहले भी शटडाऊन की स्थिति आ चुकी है। अक्टूबर, 2013 में भी शटडाऊन की स्थिति आयी थी। इस दौरान शटडाऊन 16 दिनों तक चला था।
  • इसी प्रकार वर्ष 1981, 1984, 1990 तथा 1996 में अमेरिका को शटडाऊन की स्थिति का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1996 का शटडाऊन 21 दिनों तक चला था।
  • जनवरी, 2018 में आयी शटडाऊन की स्थिति अलग थी क्योंकि अमेरिकी इतिहास में यह प्रथम अवसर है जब सीनेट, हाऊस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव तथा व्हाइट हाऊस में एक ही पार्टी (रिपब्लिकन) का नियंत्रण है।
निष्कर्षः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि अमेरिकी शटडाऊन की स्थिति यह प्रदर्शित करती है कि अमेरिका की वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध हो रहा है। सबसे बढ़कर यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुयी जब सत्तापक्ष (रिपब्लिकन) का दोनो सदनों एवं व्हाइट हाऊस में नियंत्रण है।
Posted on by