* भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। भारतीय रेल का मूलमन्त्र सुरक्षा, संरक्षा, एवं समय पालन है।
* भारत में रेलवे मार्ग की कुल लम्बाई 67312 किलोमीटर है।
* भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 ई. में मुम्बई से थाणे (34 किलोमीटर) के बीच लार्ड डलहौजी के शासनकाल में प्रारंभ हुई थी जिसका नाम 'ब्लैक -ब्यूटी' था।
* देश में प्रथम विद्दुत रेल 3 फरवरी 1925 ई. को मुम्बई (वी.टी.) से कुर्ला के बीच चलाई गयी थी।जिसका नाम डेक्कन क्वीन था।
* भारतीय रेलवे एक्ट 1890 ई. में पारित हुआ।
* रेलवे, भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता संस्थान है।
* भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 ई. में लार्ड कर्जन के समय की गई थी। भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 ई. में हुआ। 16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10-16अप्रैल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
* देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर 1984 ई. को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक तथा दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली में 24 दिसम्बर 2002 ई. को शहादरा से तीस हजारी के बीच प्रारंभ हुई।
* IRCTC का आशय है- इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ( Indian Railway Catering and Tourism Corporation).
*सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाड़ी 1936 ई. में मुम्बई और बड़ौदा के बीच शुरु की गई। पहली वातानुकूलित डबल डेकर रेल 1 अक्टूबर 2011 ई. को हावड़ा-धनबाद के बीच चली।
* भारत की पहली मोनो रेल मुम्बई में 1 फरवरी 2014 ई. को प्रारंभ हुई।
* भारत में सिर्फ महिलाओं के लिए एकमात्र रेल मुम्बई के चर्चगेट से बोरीबली तक चलती है।