अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ

1.नील नदी: नील नदी दो शाखाओ का मुख्य रूप है।ब्लू नील टाना झील से निकलतीं है। जब कि स्वेत नील विक्टोरिया झील से निकल कर ब्लू नील से सूडान की राजधानी खारतूम में मिलकर नील नदी बनती है।यह विश्व की सबसे लंबी नदी(6650 किमी.) है। ब्लू नील पर सोनार बांध (सूडान) में बना है वही ओवन बांध श्वेत नील पर ओवन प्रपात के समीप पर स्थित है। जब कि अस्वान बांध मिस्र में नील नदी पर बना है। मिस्र को नील नदी का वरदान कहा जाता है।

2.जायरे या कांगो नदी: यह नदी लुआ  लाबा एवं लुआपूला नदी के संगम से निकलती है। अपवाह बेसिन की दृष्टि से अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी है। यह नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है। जायरे नदी की दो सहायक नदियां कसाई और उबांगी है।

3.नाइजर नदी: यह नदी फूता जलयान(सियरा लियोन) से निकलकर गिनी, माली, नाइजर नाइजीरिया से होकर गिनी की खाड़ी में गिरती है।यह अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी नदी(4185किमी.) है ।कैंजी बाँध इसी पर स्थित है।

4.जम्बेजी नदी:यह कटंगा के पठार से निकलती है मोजाम्बिक चैनल (हिन्द महासागर) में गिरती है इसी पर विक्टोरिया प्रपात अवस्थित है।

5.ऑरेंज नदी: यह नदी ड्रेकेन्शबर्ग पर्वत से निकल कर अटलांटिक महासागर में गिरती है। इस नदी पर अगुरेगीज बांध अवस्थित है। यह दक्षिण अफ्रीका एवं नबीबिया के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती है।

6.लिंपोपो नदी:यह दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल क्षेत्र से उत्पन्न होकर मकर रेखा को काटते हुए हिन्द महासागर में गिरती है। यह दक्षिण अफ्रीका तथा जिम्बाब्वे की सीमा बनाती है।

7.जुबा नदी:पूर्व अफ्रीका की नदी जो मध्य इथियोपियन उच्च भूमि से निकल कर सोमालिया में बहते हुए हिंदमहासागर में गिरती है।

Posted on by