भारतीय रेल (part 2)

* भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है,  जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (4286किलोमीटर) जाती है।

* रेलवे बजट, आम बजट से अलग 1924-25 में एकवर्थ समिति के सिफारिश पर हुआ था लेकिन अब फिर उसे आम बजट में जोड़ लिया गया है। रेलवे बजट को सर्वप्रथम जॉन मथाई ने पेश किया था।

* भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर(1366.33मीटर) है। सबसे लम्बी रेल सुरंग पीरपंजाल या बनिहाल रेल सुरंग ( जम्मू-कश्मीर, 11.215 किलोमीटर) है। भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) में है, जो पूर्व-मध्य रेलवे में है।

* भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई-दिल्ली तथा क्षेत्रीय रेल संग्रहालय मैसूर में है।

* भारतीय रेलवे में 69 डिवीजन ( मण्डल) हैं। * * भारतीय रेलवे को 17 जोनों में बांटा गया है। * रेलवे में भर्ती हेतु 21 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं। * भारतीय रेलवे के प्रतीक (logo) में 17 तारे हैं।

* रेल शताब्दी समारोह 1953 ई.में शुरू हुआ। 

* इंटीग्रल कोच फैक्टरी ( पैराम्बूर, तमिलनाडु ) स्विट्जरलैंड के मॉडल पर आधारित है।

* रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ौदा में स्थित है।

* रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है।

* रेलवे सुरक्षा बल ( RPF ) 1882 ई. को गठित हुआ। 

* स्वतन्त्र भारत के प्रथम रेलमंत्री आसफ अली जी थे। देश की पहली महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी जी थीं।

* भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल गतिमान एक्सप्रेस है, जिसकी शुरुआत अप्रैल 2016 में जो दिल्ली-आगरा के बीच चलती है।

* राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च 1969 ई. को दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी।

Posted on by