भारतीय रेल (part 3), विश्व रेल के कुछ तथ्य

* कोंकण रेल ( स्थापना- 26 जनवरी 1998 ई. ) परियोजना भारतीय रेलवे की बहुउद्देश्यीय और वृहत्तम रेल परियोजना है, जिसकी लम्बाई 760 किलोमीटर ( रोहा से मंगलौर तक ) है। कोंकण रेल ( मुख्यालय- पणजी ) महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल को जोड़ती है। 

* रेल कर्मचारी बीमा योजना 1977 ई. में लागू हुआ।

* रेलयात्री बीमा योजना 1994 ई. में प्रारंभ हुई। 

* दक्षिण-पूर्व रेलवे को ब्लू चिप कहा जाता है। * भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल वेम्बनाड़ रेल सेतु ( Vembanad train briz ), कोच्चि (केरल) तथा सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन घुम ( पश्चिम बंगाल ) है। 

* भारतीय रेलवे में प्रथम महिला रेलवे चालक ( driver) सुरेखा यादव तथा प्रथम महिला डीजल रेल इंजन चालक मुमताज कत्थावाला है। 

* रेल दुर्घटना सर्वप्रथम 25 जनवरी 1869 ई. को भोड़घाट ( पूना- मुम्बई मार्ग ) में हुआ था। रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी थे। 

* देश का सबसे पुराना भाप का इंजन फेयरी क्वीन है, जिसका निर्माण 1855 ई. में हुआ था। 

* रेलवे के पितामह जॉर्ज स्टीफेन्सन को कहते हैं।

* पहला प्लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।

* रेलवे में प्रथम कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्यवस्था 15 नवम्बर 1985 को नई दिल्ली में हुआ। भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम तत्काल आरक्षण सेवा 20 दिसम्बर 1997 ई. को प्रारम्भ की गई। 

विश्व रेल- 

* विश्व में प्रथम रेल इंग्लैंड में 27 सितम्बर 1825 ई. को स्टॉकटन से डार्लिंगटन तक चली थी।

* विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन ( लेनिनग्राड से ब्लाडीवॉस्टक तक ) रूस में है। 

* विश्व का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन लिवरपुल है। 

* विश्व की सबसे बड़ी रेल सुरंग सीकन ( जापान ) है। 

* विश्व में पहली मेट्रो रेल लंदन में 10 मई 1963 ई. को चली थी।

Posted on by