साल 2016

इस साल की शुरुआत में दक्षिण अमरीकी देशों में ज़ीका वायरस ने बड़ी संख्या में नवजात बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. ऐसे बच्चों का जन्म हुआ, जिनका दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं था.
इस रोग को माइक्रोसेफ़ैली कहा गया. ब्राज़ील ने कहा कि अक्तूबर 2015 तक ऐसे 4,000 बच्चों के जन्म लेने के मामले सामने आए. इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माइक्रोसेफ़ैली को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया.
अमरीकी राज्य न्यूयॉर्क के बेटन रूज़ कस्बे में "ब्लैक लाइव्स मैटर" आंदोलन के दौरान 9 जुलाई को इशीया इवान्स पुलिस वालों के सामने तन कर खड़ी हो गईं.
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद एक निहत्थे काले युवक की पुलिस गोलीबारी में हुई मौत के ख़िलाफ़ चल रहा आंदोलन और तेज़ हो गया.
तुर्की में तख़्तापलट की नाकाम कोशिश के दौरान राजधानी इस्तांबुल में बॉस्फ़ोरस पुल पर राष्ट्रपति रीचेप तैयप अर्दोआन और विद्रोही सैनिकों के बीच ज़बरदस्त झड़पें हुईं. यह पुल यूरोप और एशिया को जोड़ता है.
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि साल 2016 में भूमध्य सागर पार करने की कोशिश करते हुए 3,800 अप्रवासी डूब कर मर गए या लापता हैं.
इस साल 14 नवंबर को चांद पृथ्वी के इतने नज़दीक 1948 के बाद पहली बार आया. इसे 'सुपरमून' कहा गया.
Posted on by