1- विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक :- इस सूचकांक को " इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD)" द्वारा जारी किया जाता है। वर्ष 2020 में भारत 43वें स्थान पर है , जबकि पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः सिंगापुर, डेनमार्क तथा स्वीटजरलैंड है । वर्ष 2020 में इस सूचकांक में कुल 63 देशों ने भाग लिया । 63वें स्थान पर वेनेजुएला है ।
2-पर्यावरण प्रदूषण सूचकांक :- इस सूचकांक को येल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रत्येक दूसरे वर्ष जारी किया जाता है । वर्ष 2020 में भारत 168वें स्थान पर है , जबकि प्रथम स्थान पर डेनमार्क है । इसमें कुल 180 देशों ने भाग लिया था । पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ।
3- फीफा रैंकिंग :- यह एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था है । इसकी स्थापना 21 मई 1940 में हुई थी। इसका मुख्यालय ज्यूरिख( स्विट्जरलैंड )में स्थित है । वर्ष 2020 में भारत की रैंकिंग 108 है , जबकि पहले , दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः बेल्जियम, फ्रांस तथा ब्राजील है । फीफा का मोटो :- फार द गेम, फार द वर्ल्ड है ।
4- विश्व खुशहाली रिपोर्ट :- इस रिपोर्ट को " सतत विकास समाधान नेटवर्क (S.D.S.N.)" जारी किया जाता है । वर्ष 2020 में 153 देशों को शामिल किया गया जिसमें पहले स्थान पर फिनलैंड तथा भारत 144 स्थान पर रहा जबकि 2019 में भारत की रैंकिंग 140 थी ।
5- सामाजिक गतिशीलता सूचकांक :-इस रिपोर्ट को विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी किया जाता है। वर्ष 2020 में इसमें कुल 82 देशों ने भाग लिया । प्रथम स्थान पर डेनमार्क तथा भारत 76वें स्थान पर रहा।
6- ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट :- इस रिपोर्ट को विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी किया जाता है । वर्ष 2020 में आइसलैंड प्रथम स्थान पर रहा । वर्ष 2020 में भारत की रैंकिंग 112 तथा 2019 में 108 थी ।
7-अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक :- इस सूचकांक को यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया जाता है । वर्ष 2020 में यूएसए प्रथम स्थान पर रहा है । वर्ष 2020 में भारत 40वें स्थान पर तथा 2019 में यह 36वें स्थान पर था। वर्ष 2020 का शीर्षक - "आर्ट ऑफ द पॉसिबल" है ।
8-हेनले पासपोर्ट सूचकांक:- इस सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ द्वारा जारी किया जाता है । वर्ष 2020 में भारत की रैंकिंग 84 है , जबकि 2019 में भारत की रैंकिंग 86 थी । भारत के लोग वर्तमान में 60 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकता है । हेनले पासपोर्ट सूचकांक में जापान प्रथम स्थान पर है ।
9- विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक :- इस सूचकांक को रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी किया जाता है । वर्ष 2020 में इसमें 180 देशों को शामिल किया गया था । जिसमें प्रथम स्थान पर नार्वे तथा अंतिम स्थान पर उत्तरी कोरिया हैं । इस वर्ष भारत 142वें स्थान पर है , जबकि वर्ष 2019 में 140वें स्थान पर था ।( C/P)
SOURCE :- https://www.hardystudypoint.xyz/2020/08/2020.html?m=1