Day - 23
SI के मूल मात्रकों की परिभाषाएं
- लम्बाई का मात्रक मीटर – SI में लम्बाई का मूल मात्रक मीटर होता है। अब मीटर को किसी विशेष छड़ के दो निश्चित बिंदुओं के बीच की दूरी के रूप में परिभाषित नहीं किया जाता है, क्योंकि यह स्थायी परिभाषा नहीं होगी, फिर वह छड़ किसी दुर्घटना, आदि में नष्ट भी हो सकती है। प्रकाश की चाल निर्वात में सदैव निश्चित होती है, अतः अब SI में इसी के पदों में 1 मीटर को परिभाषित किया जाता है।
“ 1 मीटर वह दूरी है जिसे प्रकाश निर्वात में 1/299792458 सेकण्ड में तय करता है”
स्पष्ट है कि निर्वात में प्रकाश की चाल
C = 299792458
नोट – इससे पूर्व 1 मीटर को क्रिप्टॉन-86 के संतरी लाल रंग के प्रकाश की 165076373 तरंग-दैर्घ्यों की लम्बाई के समतुल्य माना जाता था।
प्रकाशवर्ष – प्रकाशवर्ष दूरी का मात्रक है। एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को एक प्रकाशवर्ष कहते है। 1 प्रकाशवर्ष = 9.46*1015 मीटर|
2. संहति या द्रव्यमान का मूल मात्रक किलोग्राम – फ्रांस के सेवरिस नामक स्थान पर माप-तौल के अन्तर्राष्ट्रीय ब्यूरो में सुरक्षित रखे हुए प्लैटिनम-इरीडियम मिश्रधातु के बने हुए एक बेलन के द्रव्यमान को मानक किलोग्राम कहते हैं।
इसके अतिरिक्त किलोग्राम की एक स्थायी परिभाषा भी दी जाती है।
“ कार्बन-12 के 5.0188*1025 परमाणुओं के द्रव्यमान को 1 किलोग्राम कहते है”। (परन्तु इस परिभाषा को SI में अभी मान्यता नहीं दी गई है।)
शेष फिर अगले नोटस् में ..