वेगनर महोदय द्वारा पेंजिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

वेगनर ने बताया की कार्बोनिफेरस युग में संसार के सभी स्थल भाग एक दूसरे से संलग्न थे और यह एक महान स्थल खंड के रूप में उपस्थित था। इसी स्थल खंड को वेगनर पेंजिया की संज्ञा दी थी।

पेंजिया के उत्तरी भाग में उतरी अमेरिका, यूरोप तथा एशिया थे। जिसे संयुक्त रूप से लारेशिया कहा जाता था।

और दक्षिणी भाग को गोंडवाना लैंड कहां जाता था जिसके अंतर्गत दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, प्रायद्वीपीय भारत, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका महाद्वीप थे।

लारेशिया और गोंडवाना लैंड स्थल खंडों के मध्य एक लंबा और सकरा छिछला सागर, जिसे तेथीस सागर कहा जाता था।

कुछ समय पश्चात पेंजिया का विभाजन हो गया तथा स्थल भाग एक दूसरे से अलग हो गए, इसके परिणाम स्वरूप महासागर एवं महाद्वीपों का वर्तमान रूप प्राप्त हुआ।

Posted on by