भारत सरकार ने भारत नेट परियोजना के तहत उच्च गति वाले ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के साथ 31दिसंबर ,2017 तक एक लाख से अधिक गांवों को जोड़कर, एस परियोजना की प्रथम चरण की महत्वपूर्ण उपल्धियां हासिल की है। इसके पश्चात् जनवरी, 2018 से अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु दूसरे चरण की शुरुआत की है।
देश के 2.5 लाख गांवों को नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क के जरिए जोड़ने हेतु जिस नेटवर्क परियोजना की शुरुआत की गई है, उसे भारत नेट कहा जाता है।इसके जरिए ग्रामीण तथा दूर दराज के क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड ब्राड बैण्ड सस्ते दरो पे उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवाज, डाटा और वीडियो संचरण के लिए राजमार्ग के रूप में नेटवर्क को संचालित किया गया है। इस प्रकार यह विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण ब्राड बैण्ड संपर्क कार्यक्रम है, जिसमें देशी कंपनियों का सहारा लिया गया है।
इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई ।पहले से संचालित ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन नेटवर्क का नाम बदलकर भारत नेट कर दिया गया।
यह योजना अपने लक्ष्यों को पूरा करने हेतु विभिन्न चरणों में क्रियान्वयन को अपनाया है, जो समाज के लिए हितकारी है।
वर्तमान में वर्ष 2019 से पूर्व एसपरियोजना के तहत 2.5 लाख गांवों को नेटवर्क से जोड़कर ग्रामीण डिजिटल क्रांति लाने का प्रस्ताव रखा गया है।