पिछले दशक में कम्प्यूटर के क्षेत्र में हुए अविश्वसनीय विकास ने एक नई क्रांति को जन्म दिया जिसे सूचना क्रांति के नाम से जाना गया
भारत अपनी पहचान एक ऐसे देश के रूप में कायम करने में सफल रहा है जो अपने मानव संसाधनों को इस क्षेत्र में पूरी तरह से संयुक्त कर सकता है
प्रत्येक बच्चा , बूढ़ा, एव युवा कम्प्यूटर को जानने वा सीखने की ओर प्रेरित है गली- गली में साइबर कैफे खुले जिससे शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिला
सूचना क्रांति के आने से पूरे विश्व में साफ्टवेयर की आवश्यकता बड़ी जिससे भारत के लोगो को विकसित देशों में जाकर रोजगार मिला और वे लोग वहां से जो मुद्रा लेकर आएंगे उससे भारत में विदेशी मुद्रा बढ़ेगी जिससे भारत की अर्थ्यवस्था में सुधार होगा
सूचना क्रांति के आने से इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की मांग बढ़ गई , हजारों लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार मिला