भारतीय शास्त्रीय नृत्य भाग-3

मोहिनीअट्टम (केरल)

·       हिंदू पौराणिक कथा अनुसार जब भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन और भस्मासुर वध के समय मोहिनी का रूप धारण किया था, तो इस नृत्य को किया था l

·       इसका उद्भव केरल के मंदिरों में हुआ l

·       इसके अंतर्गत अभिनय पर ज्यादा बल दिया जाता है l

·       यह नृत्य की लास्य शैली से संबंधित है l

·       मोहिनीअट्टम को पुनर्जीवित करने में 3 लोगों की मुख्य भूमिका है- स्वाति थिरूनल राम वर्मा, वल्लटोल नारायण मेनन, कलामंडलम कल्याणी कुट्टी अम्मा ( इन्हें द मदर ऑफ़ मोहिनीअट्टम भी कहा जाता है) l

 प्रमुख कलाकार- जयाप्रभा मनेन,  सुनंदा नायर,  पल्लवी कृष्णन 

Posted on by