ब्रिटेन से चीन पहुंची ट्रेन

10 अप्रैल को ब्रिटेन से चीन के बीच 12000 किलोमीटर लंबी पहली रेल माल परिवहन सेवा की शुरुआत हुई। इस मालगाड़ी के द्वारा ब्रिटेन मे निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों को चीन भेजा गया। ब्रिटेन से स्टैनफोर्ड- ले- होप स्थित DP वर्ल्ड लंदन गेटवे रेल टर्मिनल से एक डीबी कार्गो ‌‌‌‌‌‌लोकोमोटिव चीन के झेजियांग प्रांत में यीवू शहर के लिए रवाना हुआ। 29 अप्रैल को क्षेजियांग प्रांत के यीवू शहर पहुंचने से यह मालगाड़ी विश्व प्रसिद्ध इंग्लिश चैनल टनल से होते हुए फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, पोलैंड, बेलारूस, रूस और कजाकिस्तान से गुजरी। यह रेल सेवा चीन के 'वन बेल्ट, वन रोड' कार्यक्रम का हिस्सा है। विदित हो कि चीन से ब्रिटेन पहली मालवाहक ट्रेन लगभग 3 माह पहले लंदन पहुंची थी।

अभी दोनों देशों के बीच माल परिवहन समुद्री रास्ते से होता है जिसमें इस मालगाड़ी की तुलना में 2 गुना समय लगता है। लंदन यूरोप का 15 वां शहर है जिससे चीन का राजमार्ग से संपर्क हुआ है। उल्लेखनीय है कि 2000 वर्ष पहले सिल्क रूट के जरिए पश्चिम से पूर्व के बीच कारोबार होता था। यूरोप और चीन के बीच 2016 में लगभग 40000 कंटेनर सामान का आयात निर्यात हुआ था। 2020 तक इसे 100000 कंटेनर करने का लक्ष्य रखा गया है। यूरोप के कई देशों के बीच 2011 से ही राजमार्ग से सामान भेजा जा रहा है, लेकिन इंग्लिश चैनल को उससे इसी साल पार करना शुरू किया है। चीन की यह रेल लाइन दुनिया की सबसे बड़ी लाइन है, जो 7 देशों की अर्थव्यवस्था को आपस में जोड़ने का काम करेगी। हवाई रूट से सामान लाने के मुकाबले रेल रूट में सामान लाना लगभग 50% सस्ता पड़ेगा। इन दोनों देशों के बीच की यह रेलवे लाइन की दूरी 7500 मील है।

Posted on by