एशियाई विकास बैंक के अनुसार दक्षिण एशिया क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की आर्थिक विकास दर 2017- 18 से बढ़कर 7. 4% और इससे अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 7.6% हो सकती है। इस प्रकार आर्थिक विकास दर के मामले में भारत चीन के आगे बना रहेगा। एडीबी के इकोनामिक पब्लिकेशन एशियन डेवेलपमेन्ट आउटलुक में कहां गया है कि भारत में विमुद्रीकरण से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला प्रभाव, नए नोटों के आने के साथ समाप्त हो रहा है। मजबूत खपत और वित्तीय सुधारों के आगे बढ़ने से व्यवसायिक विश्वास में सुधार आने की उम्मीद है। इसके साथ ही देश में निवेश की संभावना भी बेहतर होगी।
2016 -17 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.1% रही। 8 नवंबर, 2016 को ₹500 और 1000 के पुराने नोटों को अमान्य किये जाने से अर्थव्यवस्था की विकास दर में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के बावजूद इसनें बढ़ोतरी हासिल कि गई।
चीन के लिए रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी सकल उत्पादन वृद्धि दर 2017 में नर्म पढ़कर 6.5% और 2018 में 6.2% रहने का अनुमान है। इससे पहले 2016 में यह 6.7% थी।