भारत एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक के संचालक मंडल की तीसरी वार्षिक बैठक की मेजबानी करेगा
भारत एशियाई ढांचा निवेश बैंक (AIIB) के संचालक मंडल की तीसरी वार्षिक बैठक की मुंबई में 25 से 26 जून 2018 के बीच मेजबानी करेगा। 2018 की इस बैठक का विषय है- “ढांचे के लिए वित्त जुटाना: नवाचार और सहयोग”।
- इसमें एआईआईबी के 80 सदस्य देशों के प्रतिनिधि मंडल उद्यमी नागरिक सामाजिक संगठनों के सदस्य और मीडिया जगत के लोग हिस्सा लेंगे।
- भारत सिर्फ एआईआईबी का संस्थापक सदस्य ही नही है बल्कि यह एआईआईबी में दूसरा सबसे बड़ा शेयर धारक (8.71%) भी है।
- भारत के पास एआईआईबी में 7.66% की वोटिंग भागीदारी प्राप्त है |
- एआईआईबी में एशिया-प्रशांत के देश शामिल हो सकते हैं, परन्तु एशियाई राष्ट्रों की हिस्सेदारी 75% से कम नहीं होगी |