बजट 2018-19 में घोषित की गई योजनाएं
- बजट 2018-19 वर्तमान सरकार की आखिरी पूर्ण बजट है l इसमें कुछ नई योजनाएं घोषित की गई, इनके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत योजना
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 10 करोड़ गरीब और सुभेद्य परिवारों को सुरक्षा देगी l इसमें 5-लाख रूपये तक बीमा सुरक्षा हर परिवार को प्रतिवर्ष द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान किया जाएगा l
ऑपरेशन ग्रीन:
- यह योजना ऑपरेशन फ्लड के तर्ज पर चलाई जाएगी l इसका लक्ष्य कृषक उत्पाद संस्थाओं, प्रसंस्करण सुविधाओं, कृषि रसद और पेशेवर व्यवस्थापकों को बढ़ावा देना है l इसका लक्ष्य कृषको की मदद और टमाटर आलू प्याज के दामों में अनिश्चितता को कम करना भी है l इस सभी योजनाओं के पीछे मूल उद्देश्य कृषको की आय को दोगुना करना है l
एकलव्य विद्यालय:
- नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एकलव्य विद्यालय का निर्माण 2022 तक किया जाना है यह नवोदय विद्यालय का एक हिस्सा होगा l यह खेल प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान करेंगे l
शिक्षा में बुनियादी ढांचे और प्रणालियों को पुनर्जीवित करने की योजना(RISE):
- राईज योजना का लक्ष्य सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों को कम लागत की निधि प्रदान करना है अगले 4 वर्षों में इस योजना में कुल 1 लाख करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा l
प्रधानमंत्री फेलोशिप योजना
- इसका लक्ष्य बीटेक के छात्रो को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय विज्ञान संस्थान में शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट कर रहे 1000 छात्रों फेलोशिप प्रदान करना है l इसका उद्देश्य भारत में बेहतर शोध उत्पन्न करना जिससे भारतीय संस्थान वैश्विक रैंकिंग में बेहतर उठ सके l
मछुआरों और मवेशी बालकों को किसान क्रेडिट कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार मछुआरों और मवेशी पालकों तक कर दिया गया है l इससे उन्हें आसानी से ऋण मिल जाएगा l इससे गांव में दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन में लाभ होगा l
सस्ती आवास निधि
- राष्ट्रीय आवास बैंक (नेशनल हाउसिंग बैंक) में सस्ती आवास निधि का निर्माण किया जाएगा l इसकी पूंजी को अल्पावधि और दीर्घावधि सेवा बांड का विक्रय कर पूरा करने की सम्भावना हैं lइसका प्रयोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ आवास बनाने में किया जाएगा आवास l
गोवर्धन योजना
- यह योजना मवेशियों के मल मूत्र का सफलतापूर्वक निस्तारण करने की है जिससे गांव को स्वच्छ खेतों को उर्वर और ऊर्जा की कमी को पूरा किया जा सके l
राष्ट्रीय बांस मिशन
- बांस उत्पादन को व्यवसाय का रूप देने के लिए बांस उत्पादक राज्यों का को दिया जाएगा l गरीबों जनजातियों को लाभ पहुंचाएगा l